कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में कमजोरी नजर आई। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स हल्की मजबूती और निफ्टी सपाट बंद हुआ। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो मैक्स हेल्थकेयर, एमएंडएम, अबोट, कोलगेट और एसबीआई कार्ड के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि चंबल फर्टिलाइजर्स, जोमैटो, इंफो एज, बाटा और भारती एयरटेल के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ वरुण बेवरेजेज, हिंडाल्को, कोरोमंडल इंटरनेशनल, वेदांता और ट्यूब इनवेस्टमेंट्स के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। वहीं कैन फिन होम्स, डॉ लाल पैथ लैब्स, गुजरात गैस, सीईएससी और पेट्रोनेट एनएलनजी के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने ट्रेंट, भारती एयरटेल, अशोक लीलैंड और एनटीपीसी ग्रीन के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
