शुक्रवार को लगातार बाजार में चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 139 अंक गिरकर 17,617 के स्तर पर बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 427 अंक गिरकर 59,037 के स्तर पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों पर दबाव के चलते बैंक निफ्टी 276 अंक गिरकर 37,574 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक डोजी पैटर्न बनाया था। इसकी क्लोजिंग इसके ओपनिंग लेवल के करीब ही हुई थी। पिछले हफ्ते निफ्टी 3.5 फीसदी गिरा था और इसने वीकली स्केल पर लार्ज बियरिश कैंडल बनाया था।
HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर एक छोटे आकार की कैंडल बनती दिखी है। इसके साथ ही अपर और लोअर शैडो भी बना है। तकनीकी रूप से इस फार्मेशन से एक डोजी अथवा हाई वेव कैंडल पैटर्न का संकेत मिलता है। ये पैटर्न बाजार में निचले स्तरों पर भारी उतार-चढ़ाव का संकेत होता है।
अच्छी तेजी या मंदी के बाद इस तरह का डोजी पैटर्न बनना ट्रेंड रिवर्सल का संकेत माना जाता है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में भारी गिरावट के बाद शॉर्ट टर्म में बाजार में एक अपसाइड बाउंस की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि उनका ये भी कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड हाई वोलैटिलिटी के साथ कमजोर बना हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि 17,600-17,500 के लेवल के आसपास सपोर्ट होना और शुक्रवार के स्विंग लो पर डोजी फार्मेशन यहां से एक अपसाइड बाउंस या फिर हल्की गिरावट की संभावना दिखा रहा है। बॉटम रिवर्सल के कन्फर्मेशन से ही यहां से आने वाले अपसाइड बाउंस का अंदाजा लगाया जा सकेगा। निफ्टी के लिए 17,800 के स्तर पर इमीडिएट हर्डल है।
पिछले कारोबारी दिन दिग्गजों की तरह ही छोटे और मझोले शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिली थी। Nifty Midcap 100 index 2.4 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली। वहीं, Smallcap 100 index 2.3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
बाजार की आज की चाल पर बात करते हुए 5paisa,com के रुचित जैन का कहना है कि इस हफ्ते निफ्टी के लिए 17500 का स्तर बहुत अहम होगा । इस पर निफ्टी को सपोर्ट है। अगर निफ्टी 17700 के ऊपर जाता दिखता है तो एक बार फिर बाजार में खरीदारी देखने को मिलेगी औऱ निफ्टी एक बार फिर 17900-18000 की तरफ जाता दिखेगा। उन्होंने आगे कहा कि पिछले हफ्ते की गिरावट एक हल्की और शॉर्ट टर्म गिरावट थी। अब बाजार में बजट के पहले एक बार फिर तेजी आती दिखेगी।
आज के इंट्राडे कॉल जिनमें हो सकती है जोरदार कमाई
Choice Broking के सुमीत बगड़िया की इंट्राडे कॉल
HDFC Bank:वर्तमान भाव पर खरीदें, टार्गेट 1575 रुपये, स्टॉपलॉस 1485 रुपये
Infosys:वर्तमान भाव पर खरीदें, टार्गेट 1825-1840 रुपये, स्टॉपलॉस 1770 रुपये
IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल
Godrej Agrovet: 510 रुपये के स्तर पर खरीदें, टार्गेट 560 रुपये, स्टॉपलॉस 484 रुपये
Ashok Leyland: 135 रुपये के स्तर पर खरीदें, टार्गेट 145 रुपये, स्टॉपलॉस 128रुपये