Get App

बजट के पहले निफ्टी एक बार फिर छू सकता है 18000 का स्तर, इंट्राडे में इन शेयरों पर लगाएं दांव हो सकती है जोरदार कमाई

5paisa,com के रुचित जैन का कहना है कि इस हफ्ते निफ्टी के लिए 17500 का स्तर बहुत अहम होगा । इस पर निफ्टी को सपोर्ट है। अगर निफ्टी 17700 के ऊपर जाता दिखता है तो एक बार फिर बाजार में खरीदारी देखने को मिलेगी.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2022 पर 10:28 AM
बजट के पहले निफ्टी एक बार फिर छू सकता है 18000 का स्तर, इंट्राडे में इन शेयरों पर लगाएं दांव हो सकती है जोरदार कमाई
पिछले हफ्ते निफ्टी 3.5 फीसदी गिरा था और इसने वीकली स्केल पर लार्ज बियरिश कैंडल बनाया था।

शुक्रवार को लगातार बाजार में चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 139 अंक गिरकर 17,617 के स्तर पर बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 427 अंक गिरकर 59,037 के स्तर पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों पर दबाव के चलते बैंक निफ्टी 276 अंक गिरकर 37,574 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक डोजी पैटर्न बनाया था। इसकी क्लोजिंग इसके ओपनिंग लेवल के करीब ही हुई थी। पिछले हफ्ते निफ्टी 3.5 फीसदी गिरा था और इसने वीकली स्केल पर लार्ज बियरिश कैंडल बनाया था।

HDFC Securities के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर एक छोटे आकार की कैंडल बनती दिखी है। इसके साथ ही अपर और लोअर शैडो भी बना है। तकनीकी रूप से इस फार्मेशन से एक डोजी अथवा हाई वेव कैंडल पैटर्न का संकेत मिलता है। ये पैटर्न बाजार में निचले स्तरों पर भारी उतार-चढ़ाव का संकेत होता है।

अच्छी तेजी या मंदी के बाद इस तरह का डोजी पैटर्न बनना ट्रेंड रिवर्सल का संकेत माना जाता है। पिछले दो कारोबारी सत्रों में भारी गिरावट के बाद शॉर्ट टर्म में बाजार में एक अपसाइड बाउंस की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि उनका ये भी कहना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म ट्रेंड हाई वोलैटिलिटी के साथ कमजोर बना हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें