Get App

बाजार बढ़त के साथ बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Sun Pharma के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए Nirmal Bang के विकास सालुंखे ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1800 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Sun Pharma के शेयर में 1870 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1770 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 22, 2025 पर 7:11 PM
बाजार बढ़त के साथ बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी
Indian Bank पर मिडकैप सेगमेंट से Geojit Financial के गौरांग शाह ने 517 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

बाजार में आज वोलैटिलिटी देखने को मिली। निफ्टी और बैंक निफ्टी, सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो एमसीएक्स, विप्रो, इंफोसिस, केईआई इंडस्ट्रीज और टेक महिंद्रा के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं टीसीएस, वोडाफोन आइडिया, एलटीआई माइंडट्री, मणप्पुरम फाइनेंस और अशोक लीलैंड के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। जबकि पॉलीकैब, मैक्रोटेक डेवलपर्स, आईसीआईसीआई प्रू, गोदरेज प्रॉपर्टीज और प्रेस्टीज एस्टेट्स में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन ओबेरॉय रियल्टी, एलएंडटी फाइनेंस, आरती इंडस्ट्रीज, नवीन फ्लोरीन और जेएसपीएल में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एचडीएफसी बैंक और इंडियन बैंक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Arihant Capital की कविता जैन का सस्ता ऑप्शनः Bajaj Finserv

Arihant Capital की कविता जैन ने कहा कि Bajaj Finserv के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1740 के स्ट्राइक वाली कॉल 26 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 45/50 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 30 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Nirmal Bang के विकास सालुंखे का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Sun Pharma Future

Nirmal Bang के विकास सालुंखे ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Sun Pharma के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1870 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1770 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1800 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें