कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में तेजी नजर आई। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, साएंट, एमफैसिस, मैक्स हेल्थकेयर और एलएंडटी फाइनेंस के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि मणप्पुरम फाइनेंस, टाटा टेक, एनएचपीसी, एसजेवीएन और अदाणी ग्रीन के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ वोल्टाज, नालको, इंफोसिस, जिंदल स्टेनलेस और सुप्रीम इंडस्ट्रीज के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि एनएमडीसी, मैक्रोटेक डेवलपर्स, बर्जर पेंट्स, भारत फोर्ज और इंडसइंड बैंक के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने बीएसई, एमफैसिस, सीडीएसएस और आईटीसी होटल्स के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः BSE
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि BSE के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 4700 के स्ट्राइक वाली कॉल 107 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 200 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 64 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से APL Apollo Tubes के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 2500-2540 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 2385 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 2422 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Arihant Capital की कविता जैन का चार्ट का चमत्कार शेयरः CDSL
Arihant Capital की कविता जैन ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में CDSL पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 1216 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 1180 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 1240-1250 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
AUM Capital के राजेश अग्रवाल का मिडकैप फंडा स्टॉकः ITC Hotels
AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज ITC Hotels के स्टॉक में 191 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 25 से 30 परसेंट का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)