Dealing Room Check: डीलिंग रूम्स में आज इन दो शेयरों में हुई खरीदारी, जानें कितना चढ़ सकते हैं दोनों स्टॉक्स

Dealing Room Check: M&M पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि आज डीलर्स ने इस होटल सेक्टर के स्टॉक्स में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक आज ऑटो शेयरों में आज खरीदारी नजर आई है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में 2-3% तेजी संभव है

अपडेटेड Mar 21, 2025 पर 5:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IGL पर डीलर्स ने बुलिश राय दी। डीलर्स के मुताबिक तेल और गैस शेयरों में आज खरीदारी नजर आई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 202-205 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

Dealing Room Check: - बाजार में आज मेटल, FMCG को छोड़कर सभी सेक्टरोल इंडेक्स हरे निशान में नजर आये। निफ्टी ऑटो, रियल्टी, फार्मा इंडेक्स एक से डेढ़ परसेंट तक दौड़े। IT में निचले स्तरों से करीब पौने तीन परसेंट की शानदार रिकवरी दिखी। वहीं बजाज फाइनेंस 3 परसेंट उछलकर ऑल टाइम हाई पर पहुंचा। लीडरशिप में बदलाव और ब्रोकरेज के THUMBS UP से शेयर में जोश देखने को मिला। उधर बेन कैपिटल से डील के बाद मणप्पुरम भी 8 परसेंट दौड़ गया। AB कैपिटल भी करीब 5 परसेंट दौड़ गया। पावर और एनर्जी शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली।, SJVN और NHPC के शेयर 5 से 6 परसेंट उछले। POWER GRID, NTPC, COAL INDIA, TATA POWER जैसे शेयरों में भी अच्छी खरीदरी नजर आई। इधर डीलर्स ने आज एमएंडएम (M&M) और आईजीएल (IGL) के शेयर में दांव लगाने की राय अपने क्लाइंट्स को दी।

M&M

सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने ऑटो सेक्टर के शेयर में खरीदारी करवाई है। डीलर्स ने एमएंडएम (M&M) के शेयर में खरीदारी करने की राय अपने क्लाइंट्स को दी है। डीलर्स के मुताबिक आज ऑटो शेयरों में आज खरीदारी हुई है। डीलर्स ने स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक इसमें 2-3% तेजी संभव है। डीलर्स के मुताबिक अगले हफ्ते M&A के चलते एक्शन संभव है।


BPCL का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

IGL

दूसरे स्टॉक के रूप में भी डीलर्स ने आज होटल सेक्टर की कंपनी के शेयर में बेयरिश राय दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आईजीएल (IGL) के शेयर में खरीदारी करने की राय दी है। डीलर्स के मुताबिक तेल और गैस शेयरों में आज खरीदारी नजर आई है। इसका OI 4% बढ़ा है। डीलर्स की इस स्टॉक में BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की राय दी है। डीलर्स का कहना है कि शेयर में ताजा खरीदारी हुई है। डीलर्स के मुताबिक शेयर में 202-205 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।