कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में तूफानी तेजी नजर आई। बेंचमार्क इंडेक्सेस सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो एनटीपीसी, आईसीआईसीआई प्रू, निफ्टी फाइनेंशियल्स, पावर ग्रिड और मैक्स फाइनेंशियल के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। जबकि आईआरईडीए, एंजेल वन, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, पीबी फिनटेक और कल्याण ज्वेलर्स के शेयर में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली। दूसरी तरफ एमएंडएम, क्रॉम्प्टन, बीएसई, इंडसइंड बैंक और डीएलएफ के शेयर में शॉर्ट बिल्डअप देखने को मिला। जबकि जिंदल स्टेनलेस, टाइटन, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेस और ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर में लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने आईटीसी, अपोलो टायर्स, टीवीएस मोटर और आरबीएल बैंक के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः ITC
Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि ITC के स्टॉक में मार्च की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 420 के स्ट्राइक वाली कॉल 7.50 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 15-17 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 3 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Apollo Tyres के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 450 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 426 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 435 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।
Trader & Market Expert अमित सेठ का चार्ट का चमत्कार शेयरः TVS Motor
Trader & Market Expert अमित सेठ ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में TVS Motor पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 2457 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 2520 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 2420 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
SMIFS शरद अवस्थी का मिडकैप फंडा स्टॉकः RBL Bank
SMIFS शरद अवस्थी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज RBL Bank के स्टॉक में 176 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 230 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)