सेंसेक्स, निफ्टी कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो बायोकॉन, बीएसई, इंडियामार्ट, साएंट और यूपीएल के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एनसीसी लिमिटेड, चंबल फर्टिलाइजर, डॉ लाल पैथ लैब्स, जीएनएफसी, नालको के शेयर में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि जोमैटो, कल्याण ज्वेलर्स, इंफो एज, एवन्यू सुपरमार्ट और पीवीआर आयनॉक्स में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन महानगर गैस, आयशर मोटर्स, जुबिलेंट फूड, एचपीसीएल और मारुति सुजुकी में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने पूनावाला फिनकॉर्प, हीरो मोटोकॉर्प, फोर्टिस हेल्थकेयर और टाइम टेक्नोप्लॉस्ट के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-
JM Financial की सोनी पटनायक का सस्ता ऑप्शनः Poonawala Fincorp
JM Financial की सोनी पटनायक ने कहा कि Poonawala Fincorp के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 320 के स्ट्राइक वाली कॉल 9.10 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 15/18 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 6 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Hero Moto Corp के स्टॉक में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 4150/4100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 4200 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 4163 रुपये के लेवल पर बिकवाली करनी चाहिए।
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान का चार्ट का चमत्कार शेयरः Fortis Healthcare
Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Fortis Healthcare पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 732 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 700 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 770/830 रुपये के लेवल तक जा सकता है।
Marketsmithindia के मयुरेश जोशी का मिडकैप फंडा स्टॉकः Time Technoplast
Marketsmithindia के मयुरेश जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Time Technoplast के स्टॉक में 472 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में इसमें अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)