Get App

बाजार में दिखी तूफानी तेजी, एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी

Reliance के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1250 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Reliance के शेयर में 1275 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1239 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 02, 2025 पर 7:03 PM
बाजार में दिखी तूफानी तेजी, एक्सपर्ट्स ने तगड़ी कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में कराई खरीदारी
Motilal Oswal पर मिडकैप सेगमेंट से JM Financial के आशीष चतुरमोहता ने 982 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

सेंसेक्स, निफ्टी जोरदार बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब हुए। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो आयशर मोटर्स, बजाज फिनसर्व, चोला इनवेस्ट, ऑयल इंडिया और बजाज फिनसर्व में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं श्री सीमेंट, ग्रासिम, एसबीआई कार्ड, फेडरल बैंक और एमएंडएम फाइनेंशियल के शेयर में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि पेट्रोनेट एलएनजी, अदाणी टोटल गैस, एसजेवीएन, जिंदल स्टेनलेस और यूनियन बैंक में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन मण्पुरम फाइनेंस, एपीएल अपोलो ट्यूब्स, एलएंड फाइनेंस, अदाणी पोर्ट्स और एनएमडीसी में लॉन्ग अवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने सोना बीएलडब्ल्यू प्रीसिजन, एशियन पेंट्स, रिलायंस और मोतीलाल ओसवाल के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का सस्ता ऑप्शनः Sona BLW Precision

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने कहा कि Sona BLW Precision के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 600 के स्ट्राइक वाली कॉल 21 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 30/36 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 16 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Reliance Future

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Reliance के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1275 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1239 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1250 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें