Defence Stocks: डिफेंस सेक्टर के शेयरों में आज 5 मार्च को मजबूती देखने को मिली। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स जैसी कंपनियों के शेयरों में 4 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली। यह तेजी ऐसे समय आई जब लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद बाजार में आज तेजी लौटी। साथ ही पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ग्लोबल बाजारों में भी रिकवरी दिखी।
निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में सबसे अधिक तेजी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) के शेयरों में दिखी और यह करीब 3.6 प्रतिशत तक चढ़ गया। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों में लगभग 5.3 प्रतिशत तक की तेजी देखी गई, जबकि हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर भी करीब 0.5 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए।
डिफेंस सेक्टर से जुड़े कुल 18 शेयरों में से 16 हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। केवल साएंट DLM और डायनामैटिक टेक्नोलॉजीज के शेयरों में हल्की गिरावट देखने को मिली।
डिफेंस शेयरों में तेजी के पीछे तीन मुख्य कारण रहे-
1. मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव
सबसे बड़ा कारण मिडिल ईस्ट में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव है। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते संघर्ष ने ग्लोबल स्तर पर रक्षा तैयारियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ऐसे हालात में कई देशों के रक्षा खर्च में बढ़ोतरी की संभावना रहती है। इससे मिसाइल सिस्टम, निगरानी उपकरण, ड्रोन, गोला-बारूद और रडार सिस्टम जैसे रक्षा उपकरणों की मांग बढ़ने की उम्मीद बनती है। इसी उम्मीद के चलते निवेशक डिफेंस कंपनियों के शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं।
दूसरा कारण सेक्टर में वैल्यू बाइंग माना जा रहा है। पिछले कारोबारी दिन में डिफेंस शेयरों में लगभग 1 प्रतिशत की गिरावट आई थी, जिसके बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी की।
3. शिपबिल्डिंग कंपनियों के शेयरों में तेजी
तीसरा बड़ा कारण शिपबिल्डिंग कंपनियों के शेयरों में तेजी है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की तेजी देखी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय नौसेना लगभग 99,000 करोड़ रुपये के सौदे को अंतिम रूप दे सकती है, जिसके तहत जर्मन कंपनी थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स से छह पनडुब्बियां खरीदी जाएंगी। इन पनडुब्बियों का निर्माण मुंबई में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स द्वारा किए जाने की संभावना है।
इस खबर का असर दूसरी शिपबिल्डिंग कंपनियों पर भी पड़ा। कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में भी 2 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।