NALCO Shares: मिडिल ईस्ट में जंग से इस स्टॉक को बड़ा फायदा, तीन दिनों में 12% की तेजी, जानें कारण

NALCO Shares: अमेरिका-ईरान युद्ध ने दुनिया भर में एल्युमिनियम की सप्लाई को लेकर अनिश्चिचतता बढ़ा दिया है। इसके चलते एल्युमिनियम कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) के शेयरों में आज 5 मार्च को लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज की गई। NALCO के शेयर कारोबार के दौरान करीब 8 प्रतिशत तक उछल गया

अपडेटेड Mar 05, 2026 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
NALCO share price: NALCO के शेयर गुरुवार के कारोबार में करीब 8 प्रतिशत तक उछल गए

NALCO Shares: अमेरिका-ईरान युद्ध ने दुनिया भर में एल्युमिनियम की सप्लाई को लेकर अनिश्चिचतता बढ़ा दिया है। इसके चलते एल्युमिनियम कंपनियों के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) के शेयरों में आज 5 मार्च को लगातार तीसरे दिन बढ़त दर्ज की गई। NALCO के शेयर कारोबार के दौरान करीब 8 प्रतिशत तक उछल गया। पिछले तीन दिनों में यह कुल मिलाकर 12 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है।

सुबह करीब 11 बजे तक कंपनी के दो करोड़ से अधिक शेयरों में कारोबार हो चुका था, जबकि पिछले 20 दिनों का औसत वॉल्यूम लगभग 30 लाख शेयरों का रहा है। NSE के आंकड़ों के मुताबिक अब तक ट्रेड हुए शेयरों में से करीब 43 प्रतिशत डिलीवरी के लिए चिह्नित किए गए थे, जो निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी को दिखाता है।

ग्लोबल सप्लाई में रुकावट से बढ़ी कीमतें

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण कतर के कतालुम स्मेल्टर ने नियंत्रित तरीके से उत्पादन बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 650 हजार टन सालाना क्षमता वाला प्लांट, कतर एनर्जी और नॉर्स्क हाइड्रो के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है। युद्ध के कारण कतर ने गैस उत्पादन और सप्लाई पर ‘फोर्स मेजर’ लागू कर दिया है, जिससे एल्युमिनियम उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।


इसी बीच ग्लोबल बाजारों में एल्युमिनियम की कीमतें भी 2022 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। बहरीन की एल्युमिनियम उत्पादक वाली मुख्य कंपनी 'एल्युमिनियम बहरीन बीएससी (अल्बा)' ने भी अपने सप्लाई समझौतों में फोर्स मेजर लागू करते हुए कुछ ग्राहकों को मेटल की डिलीवरी रोक दी है।

अल्बा पश्चिम एशिया के लिए एक प्रमुख एल्युमिनियम सप्लायर है। हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि फोर्स मेजर का फैसला सुरक्षा चिंताओं के कारण लिया गया है, न कि उसके प्लांट्स को किसी नुकसान या उत्पादन में बाधा के कारण।

होर्मुज जलडमरूमध्य से शिपमेंट प्रभावित

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और होर्मुज समुद्री मार्ग के आसपास सुरक्षा से जुड़े जोखिमों के कारण कई कंपनियों की शिपमेंट रुकी हुई हैं। यही कारण है कि ग्लोबल मार्केट में एल्युमिनियम की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है।

गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) के देशों ने 2025 में कुल मिलाकर लगभग 6.5 मिलियन टन एल्युमिनियम का उत्पादन किया था, जो कि ग्लोबल प्राइमरी एल्युमिनियम उत्पादन का करीब 8 प्रतिशत है। इस इलाके में उत्पादन में किसी भी प्रकार की बाधा ग्लोबल कीमतों को प्रभावित कर सकती है।

NALCO को मिल सकता है फायदा

एनालिस्ट्स का मानना है कि इस स्थिति में NALCO को लाभ मिल सकता है। कंपनी की कोयले की जरूरतों का लगभग 57 प्रतिशत हिस्सा उसकी अपनी कैप्टिव खदानों से पूरा होता है, जिससे लागत पर नियंत्रण बना रहता है। इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में एल्युमिनियम की कीमतों में तेजी से कंपनी की अर्निंग्स में भी सुधार की संभावना बढ़ जाती है।

खबर लिखे जाने के समय NALCO का शेयर करीब 6.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 398.6 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। यह निफ्टी मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाला शेयर रहा।

यह भी पढ़ें- Share Market Rise: शेयर बाजार में 3 दिनों की गिरावट थमी, सेंसेक्स 500 अंक उछला; जानें तेजी के 3 बड़े कारण

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।