Dealing Rooms Check:बाजार में तेजी के नए रिकॉर्ड बना। निफ्टी, सेंसेक्स, बैंक निफ्टी नए शिखर पर पहुंचे। FMCG और फाइनेंशियल सेक्टर ने भी नया शिखर छुआ। हालांकि INDIA VIX 8% उछला आया । बाजार की तेजी में आज सरकारी बैंकों कंपनियों में आज तगड़ी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी PSU BANK INDEX 3% से ज्यादा चढ़ा। SBI, केनरा बैंक, PNB और बैंक ऑफ बड़ौदा 2.5 से साढ़े 3 फीसदी की छलांग लगाते नजर आए। ऑटो में भी रौनक, M&M नई ऊंचाई पर पहुंचा। इस बीच प्रॉपर्टी शेयरों में आज जोरदार मजबूती देखने को मिला। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स करीब 2.5 फीसदी चढ़ा। गोदरेज प्रॉपर्टीज 6 परसेंट ऊपर कारोबार करता नजर आया । DLF, शोभा, लोढ़ा में भी अच्छी रौनक देखने को मिली। उधर औरंगाबाद यूनिट को US FDA से क्लीन चिट मिलने से ग्लेनमार्क फार्मा में उछाल आया। शेयर 5% से ज्यादा चढ़ा। इधर बोर्ड से 10000 करोड़ की FUND RAISING से मैनकाइंड फार्मा रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार करता दिखा। इस बीच आज डीलिंग रूम्स में दो स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिला। आज बीईएल और एबी कैपिटल के स्टॉक में डीलर्स ने दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी।
