Get App

BenchMark Infotech IPO Listing: फ्लैट एंट्री के बाद अपर सर्किट, ग्रे मार्केट की तगड़ी रौनक नहीं दिला पाई लिस्टिंग गेन

BenchMark Infotech IPO Listing: बेंचमार्क इंफोटेक सर्विसेज एक इंटीग्रेटेड आईटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस कंपनी है। अब 103 गुना से अधिक बोली मिलने के बाद इसके शेयर आज लिस्ट हुए हैं। शेयरों की नई खरीदारी से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 10:15 AM
BenchMark Infotech IPO Listing: फ्लैट एंट्री के बाद अपर सर्किट, ग्रे मार्केट की तगड़ी रौनक नहीं दिला पाई लिस्टिंग गेन
BenchMark Infotech IPO Listing: बेंचमार्क इंफोटेक का ₹42 करोड़ का आईपीओ 25-29 सितंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

BenchMark Infotech IPO Listing: ग्रे मार्केट से मजबूत संकेतों के बाद इंटीग्रेटेड आईटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सॉल्यूशंस कंपनी बेंचमार्क इंफोटेक के शेयरों की आज NSE SME पर फ्लैट एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 102 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। इसके आईपीओ के तहत ₹110 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी ₹110.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹115.50 (BenchMark Infotech Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 5% मुनाफे में हैं। ग्रे मार्केट से करीब 23% के लिस्टिंग गेन की उम्मीद दिख रही थी।

BenchMark Infotech IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

बेंचमार्क इंफोटेक का ₹42 करोड़ का आईपीओ 25-29 सितंबर तक खुला था। इसे हर कैटेगरी के निवेशकों का धमाकेदार रिस्पांस मिला और ओवरऑल यह 103.12 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 88.62 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 136.92 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 96.90 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹37 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 4.58 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री हुई है। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹30.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, ₹4.59 करोड़ आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और ₹3.18 करोड़ आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें