BTST/STBT Calls: आज सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। सेंसेक्स 51 प्वाइंट गिरा तो निफ्टी 19 प्वाइंट फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली हावी रही। फार्मा, मेटल, ऑटो शेयरों में बिकवाली रही। लेकिन तेल-गैस, IT शेयरों में खरीदारी नजर आई। वहीं रियल्टी, PSE इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 9 शेयरों में गिरावट नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-
prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Berger Paints
प्रकाश गाबा ने गुरूवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए बर्जर पेंट्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 461 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 480 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 450 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
राजेश सातपुते ने गुरूवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए रिलायंस में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1266 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1300 से 1310 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1250 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
Arihant Capital की कविता जैन का BTST कॉल - HCL Tech
कविता जैन ने गुरूवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एचसीएल टेक में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1932 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1960 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 1910 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - Asian Paints
मानस जायसवाल ने गुरूवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए एशियन पेंट्स में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2337 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2400 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2314 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का BTST कॉल - BSE Limited
चंदन तापड़िया ने गुरूवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए बीएसई लिमिटेड में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 5410 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 5600 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 5200 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)