बाजार में वोलैटिलिटी बीच एक्सपर्ट्स ने कमाई के लिए इन 4 शेयरों में कराई जोरदार खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम

Bajaj Finserv के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1709 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। Bajaj Finserv के शेयर में 1760 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1685 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 08, 2025 पर 6:26 PM
Story continues below Advertisement
Torrent Power पर मिडकैप सेगमेंट से Geojit Financial के गौरांग शाह ने 1440 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की राय दी

बाजार में वोलैटिलिटी रही। लेकिन निफ्टी कारोबारी निचले स्तरों से रिकवर होकर मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। एफएंडओ सेट अप की बात करें तो ऑयल इंडिया, ओएनजीसी, एलएंडटी फाइनेंस, बर्जर पेंट्स और गेल के शेयर में लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला। वहीं एलटीआई माइंडट्री, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, ट्यूब इनवेस्टमेंट्स, मारुति सुजुकी और अदाणी टोटल गैस के शेयर में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि पेटीएम, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, ल्यूपिन, अपोलो हॉस्पिटल्स और एंजेल वन में शॉर्ट बिल्ड अप देखने को मिला। लेकिन डॉ लाल पैथ लैब्स, बायोकॉन, गोदरेज प्रॉपर्टीज, इप्का लैब्स और अल्ट्राटेक सीमेंट में लॉन्ग अनवाइंडिंग नजर आई। वहीं बाजार बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एलटीआई माइंडट्री, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी और टॉरेंट पावर के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का सस्ता ऑप्शनः LTI Mindtree

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि LTI Mindtree के स्टॉक में जनवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 5900 के स्ट्राइक वाली कॉल 177 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 250 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 139 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Technical View: स्मार्ट रिकवरी के बीच सपाट स्तर पर बंद हुआ निफ्टी, जानें 9 जनवरी के लिए इंडेक्सेस के अहम लेवल्स


www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Bajaj Finserv Future

www.rajeshsatpute.com के राजेश सातपुते ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से Bajaj Finserv के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1760 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1685 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1709 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का चार्ट का चमत्कार शेयरः Maruti Suzuki

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने आज के लिए चार्ट का चमत्कार दिखाने वाले शेयर के रूप में Maruti Suzuki पर दांव लगाया। उन्होंने कहा कि इसमें 11849 रुपये के स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 11650 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं। ये स्टॉक 12200 रुपये के लेवल तक जा सकता है।

डीलर्स ने जल्दी कमाई के लिए आज आईटी और ऑयल एंड गैस सेक्टर के दो शेयरों में कराई बंपर बाईंग, जानें कितना उछलेंगे दोनों स्टॉक्स

Geojit Financial के गौरांग शाह का मिडकैप फंडा स्टॉकः Torrent Power

Geojit Financial के गौरांग शाह ने मिडकैप फंडा स्टॉक बताते हुए कहा कि आज Torrent Power के स्टॉक में 1440 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें मध्यम से लंबी अवधि में इसमें 1710 रुपये का अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।