Stocks to Buy: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ सरकारी कंपनियों पर ब्रोकरेज हाउस अब भी बुलिश हैं। इनका मानना है कि मजबूत कारोबार, बेहतर वैल्यूएशन और आने वाले समय में कमाई बढ़ने की उम्मीद इन शेयरों को सहारा दे सकती है। तीन अलग-अलग सरकारी कंपनियों पर 'Buy' रेटिंग के साथ 16% से 22% तक तेजी का अनुमान दिया है।
ब्रोकरेज हाउस Motilal Oswal को सरकारी तेल और गैस कंपनी ONGC में अच्छी तेजी की उम्मीद दिख रही है। उसने शेयर पर 'Buy' की रेटिंग बरकरार रखते हुए 290 रुपये का टारगेट दिया है। मौजूदा भाव 238 रुपये के हिसाब से इसमें करीब 22% की तेजी की गुंजाइश बनती है। ब्रोकरेज का कहना है कि ONGC अभी सस्ती वैल्यूएशन पर ट्रेड कर रहा है। इसकी डिविडेंड यील्ड भी निवेशकों के लिए आकर्षक बनी हुई है।
Motilal Oswal का मानना है कि आने वाले समय में ONGC को तेल और गैस प्रोडक्शन बढ़ने, OVL के बेहतर प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमतों से सपोर्ट मिल सकता है। इसके अलावा कंपनी का मजबूत डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड भी इसे लंबी अवधि के निवेशकों के लिए बेहतर दांव बनाता है।
ICICI Securities ने सरकारी मेटल कंपनी Mishra Dhatu Nigam (MIDHANI) पर बुलिश रुख रखा है। ब्रोकरेज ने शेयर पर 'Buy' रेटिंग बनाए रखी है। साथ ही 510 रुपये का टारगेट दिया है। मौजूदा भाव 428 रुपये के हिसाब से इसमें करीब 19% की तेजी दिख सकती है। ब्रोकरेज का कहना है कि भारत के एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में बढ़ते निवेश का फायदा MIDHANI को लंबे समय तक मिल सकता है।
ICICI Securities के मुताबिक कंपनी की स्पेशल अलॉय बनाने की क्षमता, रूस के S400 सिस्टम के लिए मिली सर्टिफिकेशन और मजबूत ऑर्डर बुक इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। ऊंची लागत की वजह से हाल में मार्जिन पर दबाव रहा है। लेकिन ब्रोकरेज को उम्मीद है कि आने वाले सालों में प्रोडक्शन बढ़ने और डिफेंस ऑर्डर तेज होने से कमाई में अच्छी बढ़त देखने को मिल सकती है।
ICICI Securities को सरकारी गैस कंपनी GAIL (India) में अभी भी अच्छी तेजी की उम्मीद दिख रही है। ब्रोकरेज ने 'Buy' रेटिंग के साथ 200 रुपये का टारगेट दिया है। मौजूदा भाव 172 रुपये के हिसाब से इसमें करीब 16% की तेजी की उम्मीद है। ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी का गैस ट्रांसमिशन बिजनेस मजबूत बना हुआ है। इसकी कमाई का आधार पहले से ज्यादा स्थिर है।
ICICI Securities के मुताबिक आने वाले समय में घरेलू गैस की उपलब्धता बढ़ने, LPG कारोबार में सुधार और गैस ट्रांसमिशन वॉल्यूम बढ़ने से GAIL को फायदा मिल सकता है। कंपनी की बैलेंस शीट भी मजबूत है, जिससे आगे ग्रोथ प्रोजेक्ट्स में निवेश की अच्छी गुंजाइश बनी हुई है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।