Get App

Muhurat Trading: इस दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग में किन शेयरों में लगाए दांव? SBI Securities की ये है 11 टॉप पिक्स

Diwali Stock Picks 2026: दिवाली के शुभ अवसर पर नया संवत 2083 शुरू हो रहा है। दलाल स्ट्रीट पर 8 नवंबर 2026 को होने वाले 1 घंटे के स्पेशल मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन के लिए SBI Securities ने 11 शेयरों की लिस्ट जारी की है। जानें संवत 2083 में बाजार का आउटलुक, 1 घंटे की ट्रेडिंग की टाइमिंग और सभी 11 शेयरों की टार्गेट प्राइस

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 10:52 AM
Muhurat Trading: इस दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग में किन शेयरों में लगाए दांव? SBI Securities की ये है 11 टॉप पिक्स
इस बार रविवार, 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजन के दिन 1 घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा

Diwali Muhurat Trading Stock Picks 2026: दिवाली का पावन पर्व सिर्फ दीपों और खुशियों का त्योहार नहीं है, बल्कि भारतीय शेयर बाजार के लिए एक नए वित्तीय वर्ष और समृद्धि की शुभ शुरुआत भी है। इस खास मौके पर दलाल स्ट्रीट पर निवेशक और ट्रेडर्स विशेष 'मुहूर्त ट्रेडिंग' सेशन में हिस्सा लेकर नए संवत वर्ष का स्वागत करते हैं।

इस बार संवत 2083 के मौके पर दिग्गज ब्रोकरेज हाउस SBI सिक्योरिटीज ने अगले एक साल के लिए दमदार 11 शेरों की लिस्ट जारी की है। ब्रोकरेज का मानना है कि पिछले 24 महीनों के लंबे कंसॉलिडेशन फेज के बाद अब भारतीय शेयर बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिलेगी। क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी ($90/bbl से नीचे), मजबूत घरेलू मांग, अमेरिका-भारत ट्रेड डील की संभावना और भारतीय कंपनियों की डबल-डिजिट अर्निंग्स ग्रोथ जैसे बड़े ट्रिगर्स बाजार को नई रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

पहले जानिए दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग 2026 की डिटेल्स

दिवाली के मौके पर BSE और NSE पर इस बार 1 घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित किया जाएगा:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें