Bhadora Industries IPO Listings: आईपीओ प्राइस से 2% के घाटे पर लिस्ट हुआ शेयर, निवेशक निराश

Bhadora Industries IPO Listings: इंडस्ट्रियल केबल बनाने वाली कंपनी भदौड़ा इंडस्ट्रीज के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रही। कंपनी के शेयर आज 11 अगस्त को NSE SME प्लेटफॉर्म पर 101 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। यह इसके 103 रुपये के आईपीओ प्राइस से करीब 2 फीसदी कम है

अपडेटेड Aug 11, 2025 पर 10:22 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bhadora Industries IPO Listings: कंपनी का आईपीओ महज 0.96 फीसदी ही सब्सक्राइब हुआ था

Bhadora Industries IPO Listings: इंडस्ट्रियल केबल बनाने वाली कंपनी भदौड़ा इंडस्ट्रीज के शेयरों की लिस्टिंग कमजोर रही। कंपनी के शेयर आज 11 अगस्त को NSE SME प्लेटफॉर्म पर 101 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए। यह इसके 103 रुपये के आईपीओ प्राइस से करीब 2 फीसदी कम है। यह लिस्टिंग ग्रे मार्केट के अनुमानों के बराबर रही, जहां लिस्टिंग से पहले कंपनी के शेयर बिना किसी प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे थे।

भदौड़ा इंडस्ट्रीज का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 4 से 6 अगस्त के बीच बोली के खुला था। यह ऑफर पूरी तरह से नए शेयरों का था, जिसके तहत कंपनी ने कुल 54 लाख नए शेयरों को बिक्री के लिए रखा था।

हालांकि इस आईपीओ को निवेशकों से काफी सुस्त प्रतिक्रिया मिली थी। आखिरी दिन तक यह आईपीओ महज 0.96 फीसदी ही सब्सक्राइब हो पाया था। रिटेल निवेशकों के कोटे में कंपनी को 0.98 फीसदी बोली मिली थी। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) के हिस्से में सबसे अधिक 1.28 गुना अधिक बोली मिली। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर (QIB) का हिस्सा 0.68 फीसदी ही सब्सक्राइब हो पाया।


कंपनी की अगर वित्तीय सेहत की बात करें तो, वित्त वर्ष 2025 में इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 33% बढ़कर 110.69 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 83.27 करोड़ रुपये रहा था। वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा इस दौरान दोगुना से भी ज़्यादा बढ़कर 10.79 करोड़ रुपये हो गया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 4.96 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने बताया कि वह IPO से मिलने वाली राशि में से 22.32 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मध्य प्रदेश के खरगोन में एक नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को लगाने में किया जाएगा। वहीं बाकी 20 करोड़ रुपये का इस्तेमाल वर्किंग कैपिट जरूरतों को पूरा करने और दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- BLT Logistics IPO Listing: लिस्ट होते ही अपर सर्किट, बीएलटी लॉजिस्टिक्स के ₹75 के शेयरों की धमाकेदार एंट्री

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।