Get App

Bharat Dynamics Share Price: एक सौदे के चलते दो हफ्ते में 23% चढ़ गए शेयर, अब आगे ये है रुझान

Bharat Dynamics Share Price: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज पीएसयू भारत डायनेमिक्स के शेयरों में आज शानदार तेजी दिख रही है। इसके शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर करीब 5 फीसदी के उछाल के साथ 984.50 रुपये पर पहुंच गया। मजबूत बिजनेस आउटलुक के दम पर पिछले दो हफ्ते में यह 23 फीसदी चढ़ा है। इसके शेयरों में यह तेजी एक बड़े ऑर्डर के चलते दिख रही है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 01, 2023 पर 2:48 PM
Bharat Dynamics Share Price: एक सौदे के चलते दो हफ्ते में 23% चढ़ गए शेयर, अब आगे ये है रुझान
एयरो इंडिया-2023 के दौरान Bharat Dynamics ने कुछ देशी- विदेशी कंपनियों के साथ 10 एमओयू साइन किए। एयरो इंडिया 2023 में भारत डायनेमिक्स ने तीन नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए थे।

Bharat Dynamics Share Price: डिफेंस सेक्टर की दिग्गज पीएसयू भारत डायनेमिक्स के शेयरों में आज शानदार तेजी दिख रही है। इसके शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर करीब 5 फीसदी के उछाल के साथ 984.50 रुपये पर पहुंच गया। मजबूत बिजनेस आउटलुक के दम पर पिछले दो हफ्ते में यह 23 फीसदी चढ़ा है। इसके शेयरों में यह तेजी एक बड़े ऑर्डर के चलते दिख रही है। भारत डायनेमिक्स के मुताबिक इसे 25.5 करोड़ डॉलर का एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है। इसी ऑर्डर के चलते निवेशक धड़ाधड़ इसके शेयर खरीद रहे हैं। हालांकि अभी इसे सरकार से क्लियरेंस लेनी है। इसके अलावा एयरो इंडिया-2023 (Aero India-2023) के दौरान कुछ देशी-विदेशी कंपनियों के साथ 10 एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिग्स) साइन किए थे।

निवेश के लिए ब्रोकरेज की क्या है राय

भारत डायनेमिक्स सतह से हवा में मारने वाली मिसाइल्स, एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल्स, हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल, अंडरवॉटर वेपन्स, लॉन्चर्स, काउंटरमेजर्स और टेस्ट इक्विपमेंट बनाती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने पिछले महीने 8 फरवरी 2023 की रिपोर्ट में इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा था और टारगेट प्राइस 1010 रुपये पर फिक्स किया था। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक 11906 करोड़ रुपये के ऑर्डर बुक के चलते इसके रेवेन्यू में मजबूती की संभावना दिख रही है। इसके अलावा 20 हजार करोड़ रुपये का और ऑर्डर पाइपलाइन है जिसका पॉजिटिव असर कंपनी के फाइनेंशियल्स पर दिखेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें