Get App

मार्केट चढ़े या गिरे, यह डिफेंस स्टॉक आपको मालामाल कर सकता है

सरकार डिफेंस इक्विपमेंट का देश में ही उत्पादन करने पर जोर दे रही है। Bharat Dynamics (BDL) इस मौके का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भविष्य में कंपनी की कमाई को लेकर तस्वीर साफ है। इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ साल दर साल आधार पर 38 फीसदी रही है

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Feb 21, 2025 पर 4:34 PM
मार्केट चढ़े या गिरे, यह डिफेंस स्टॉक आपको मालामाल कर सकता है
21 फरवरी को यह स्टॉक 2.56 फीसदी गिरकर 1006 रुपये पर बंद हुआ।

क्या आप ऐसे स्टॉक की तलाश में हैं जिसका प्रदर्शन गिरते बाजार में भी अच्छा रहेगा? अगर हां तो आपको भारत डायनेमिक्स (बीडीएल) के शेयरों में निवेश करना चाहिए। यह सरकार की कंपनी है, जो मिसाइल सिस्टम सहित कई तरह के डिफेंस इक्विपमेंट बनाती है। कई चीजें बीडीएल को खास बनाती हैं। इसकी ऑर्डरबुक स्ट्रॉन्ग है। एक्सपोर्ट बढ़ रहा है। एग्जिक्यूशन क्षमता में सुधार हो रहा है। कंपनी का फोकस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (आरएंडडी) पर है। मैन्युफैक्चरिंग में कंपनी का जोर लोकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल पर है।

सरकार की पॉलिसी का फायदा मिलेगा

सरकार डिफेंस इक्विपमेंट का देश में ही उत्पादन करने पर जोर दे रही है। Bharat Dynamics (BDL) इस मौके का फायदा उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भविष्य में कंपनी की कमाई को लेकर तस्वीर साफ है। इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की रेवेन्यू ग्रोथ साल दर साल आधार पर 38 फीसदी रही है। जियोपॉलिटिकल टेंशन का सप्लाई चेन पर खराब असर नहीं पड़ा होता तो रेवेन्यू ग्रोथ और ज्यादा होती। इस दौरान EBITDA थोड़ा बढ़कर 120 करोड़ रुपये रही। लेकिन, मार्जिन 19 फीसदी से घटकर 15 फीसदी पर आ गया। इसकी बड़ी वजह रॉ मैटेरियल कॉस्ट में इजाफा है।

कंपनी बड़े प्रोजेक्ट्स लेने को तैयार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें