Get App

इंडियन आर्मी से इस डिफेंस कंपनी को मिला 1,640 करोड़ का ऑर्डर, 6 महीने में 50% उछला शेयर

BEL Shares: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को भारतीय सेना से 1,640 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शुक्रवार 25 जुलाई को शेयर बाजारों को भेजी एक जानकारी में बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट्स रक्षा मंत्रालय के साथ किया गया है, जिसके तहत कंपनी सेना को आधुनिक एयर डिफेंस फायर कंट्रोल रडार 'अतुल्य (ATULYA)' की सप्लाई करेगी

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jul 26, 2025 पर 7:30 AM
इंडियन आर्मी से इस डिफेंस कंपनी को मिला 1,640 करोड़ का ऑर्डर, 6 महीने में 50% उछला शेयर
BEL Shares: पिछले 6 महीने में यह शेयर करीब 50 फीसदी का रिटर्न दे चुका है

BEL Shares: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को भारतीय सेना से 1,640 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने शुक्रवार 25 जुलाई को शेयर बाजारों को भेजी एक जानकारी में बताया कि यह कॉन्ट्रैक्ट्स रक्षा मंत्रालय के साथ किया गया है, जिसके तहत कंपनी सेना को आधुनिक एयर डिफेंस फायर कंट्रोल रडार 'अतुल्य (ATULYA)' की सप्लाई करेगी। बता दें कि BEL, भारत सरकार के स्वामित्व वाली डिफेंस कंपनी है और इस कंपनी को देश के 'नवरत्नों' की सूची में रखा गया है।

'ATULYA' एयर डिफेंस रडार सिस्टम को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने डिजाइन किया है और इसे बनाया BEL ने है। यह सिस्टम दिन-रात, किसी भी मौसम में काम करने की क्षमता रखता है और हवाई खतरों के खिलाफ तेज और प्रभावी रिस्पॉन्स सुनिश्चित करता है।

इस रडार में इनबिल्ट इलेक्ट्रॉनिक काउंटर मेज़र (ECM) फीचर शामिल हैं, जिससे यह दुश्मनों के इलेक्ट्रॉनिक हमलों के बावजूद भी सटीक तरीके से काम कर सकता है। इसका मॉड्यूलर आर्किटेक्चर इसे विभिन्न इलाकों में आसानी से तैनात करने, संचालित करने और मेंटेन करने में सक्षम बनाता है।

'ATULYA' सिस्टम की क्षमताएं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें