शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन हाहाकार, सेंसेक्स 721 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.5 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 25 जुलाई को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 721.08 अंक या 0.88 फीसदी टूटकर 81,463.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 225.10 अंक या 0.90 फीसदी का गोता लगाकर 24,837 के स्तर पर आ गया। पिछले दो दिनों में सेंसेक्स 1,200 से भी अधिक टूट चुका है

अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 16:13
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 25 जुलाई को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 721.08 अंक या 0.88 फीसदी टूटकर 81,463.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 225.10 अंक या 0.90 फीसदी का गोता लगाकर 24,837 के स्तर पर आ गया। पिछले दो दिनों में सेंसेक्स 1,200 से भी अधिक टूट चुका है। कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजे, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों ने निवेशकों के मनोबल को हिला दिया है। इसके चलते शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली।
Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 25 जुलाई को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 721.08 अंक या 0.88 फीसदी टूटकर 81,463.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 225.10 अंक या 0.90 फीसदी का गोता लगाकर 24,837 के स्तर पर आ गया। पिछले दो दिनों में सेंसेक्स 1,200 से भी अधिक टूट चुका है। कंपनियों के कमजोर तिमाही नतीजे, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेतों ने निवेशकों के मनोबल को हिला दिया है। इसके चलते शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली।

ब्रॉडर मार्केट में गिरावट इससे भी तेज रही। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 1.88 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। सबसे अधिक आईटी, पावर, ऑयल एंड गैस, फाइनेंशियल्स और यूटिलिटी शेयरों में देखने को मिली।

निवेशकों के ₹6.51 लाख करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 25 जुलाई को घटकर 451.59 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार 24 जुलाई को 458.10 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 6.51 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.51 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 30 में 29 शेयर लाल निशान में बंद
शेयर बाजार में आज की गिरावट इतनी तेजी थी कि बीएसई सेंसेक्स के 30 में 29 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का शेयर 4.73 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं पावर ग्रिड (Power Grid), इंफोसिस (Infosys), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserv) के शेयरों में 2.26 फीसदी से लेकर 2.61% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स का सिर्फ एक शेयर हरे निशान में
वहीं दूसरी ओर बीएसई सेंसेक्स का सिर्फ एक शेयर, सन फार्मा (Sun Pharma) आज हरे निशान में बंद हुआ। सन फार्मा के शेयरों में 0.52 फीसदी की तेजी देखने को मिली और इसका भाव 1700.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,886 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,154 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,126 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,886 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 142 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 111 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 68 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।