Bharat Electronics Shares: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड अपने शेयरधारकों को अंतरिम डिविडेंड बांटने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए आगामी 5 मार्च को बोर्ड की बैठक बुलाई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक डिविडेंड भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। डिफेंस सेक्टर की यह दिग्गज कंपनी, सरकार की नवरत्न पीएसयू कंपनियों की लिस्ट में शामिल है। अगर भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 3 रुपये प्रति शेयर से अधिक का अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान करती है, तो यह पिछले 8 सालों का सबसे अधिक डिविडेंड होगा। कंपनी ने इससे पहले फरवरी 2017 में 3 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया था, जो पिछले 8 सालों का सबसे अधिक डिविडेंड होगा।
