Bharat Forge Q1 Results: जून तिमाही में कंपनी को ₹90 करोड़ का घाटा, शेयर 7% फिसला

Bharat Forge Q1 Results: जून 2026 तिमाही में भारत फोर्ज का EBITDA 709.4 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 170 बेसिस पॉइंट्स की कमी के साथ 15.29 प्रतिशत रहा। कुल खर्च बढ़कर 4283.47 करोड़ रुपये के रहे

अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 4:36 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bharat Forge का मार्केट कैप 99,700 करोड़ रुपये पर आ गया है।

भारत फोर्ज को अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड बेसिस पर 89.89 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। कंपनी एक साल पहले 283.87 करोड़ रुपये के मुनाफे में थी। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 18.7 प्रतिशत बढ़कर 4639.94 करोड़ रुपये रहा। जून 2025 तिमाही में यह 3908.75 करोड़ रुपये था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि कुल खर्च बढ़कर 4283.47 करोड़ रुपये के रहे, जो जून 2025 तिमाही में 3544.16 करोड़ रुपये के थे।

जून 2026 तिमाही में भारत फोर्ज का EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) 709.4 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 670 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 170 बेसिस पॉइंट्स की कमी के साथ 15.29 प्रतिशत रहा।

Bharat Forge के शेयर में तगड़ी गिरावट


भारत फोर्ज के शेयर में 10 अगस्त को तगड़ी गिरावट है। तिमाही नतीजे जारी होने के बाद शेयर पिछले बंद भाव से 9.6 प्रतिशत तक लुढ़का। BSE पर भाव 2055.05 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 7 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 2108.90 रुपये पर सेटल हुआ। दिन में शेयर ने BSE पर 52 सप्ताह का नया हाई 2,293 रुपये भी क्रिएट किया। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 2 रुपये है। यह BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 6 महीनों में 30 प्रतिशत और एक साल में 85 प्रतिशत मजबूत हुआ है। शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड लो 1,100.50 रुपये है।

Kaynes Tech Share Price: Q1 नतीजों के बाद शेयर 8% तक लुढ़का, अब क्या करें- बाय, सेल या होल्ड?

भारत फोर्ज जुटाएगी ₹2500 करोड़

भारत फोर्ज के बोर्ड ने 2500 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने के प्लान को मंजूरी दी है। यह फंड इक्विटी शेयर, डेट इंस्ट्रूमेंट्स या इक्विटी में कनवर्ट हो सकने वाली सिक्योरिटीज जारी करके जुटाया जाएगा। इसके लिए पब्लिक ऑफर, राइट्स इश्यू, अमेरिकन डिपॉजिटरी रिसीप्ट्स/ग्लोबल डिपॉजिटरी रिसीप्ट्स/फॉरेन करेंसी कनवर्टिबल बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट, प्रिफरेंशियल इश्यू या अन्य तरीकों की मदद ली जा सकती है। प्रपोजल पर अभी शेयरहोल्डर्स की मंजूरी और जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी लिया जाना बाकी है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।