Bharat Forge Shares: भारत फोर्ज के शेयर सोमवार 5 अगस्त को शुरुआती कारोबार में करीब 6.5 फीसदी लुढ़क गए। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि नॉर्थ अमेरिका में क्लास-8 ट्रकों का ऑर्डर जुलाई महीने में 15 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। इस खबर ने निवेशकों को चिंतित कर दिया। नॉर्थ अमेरिका में क्लास 8 ट्रकों का ऑर्डर जुलाई महीने के दौरान मासिक आधार पर 5 प्रतिशत घटकर 12,400 यूनिट पर आ गया। सालाना आधार पर यह 8 प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है। इसके साथ ही यह 2024 में दूसरा ऐसा मामला भी है जब नॉर्थ अमेरिका में क्लास 8 ट्रक के ऑर्डर में सालाना आधार पर गिरावट आई है। साथ ही यह लगातार पांचवां महीना है जब ऑर्डर 20,000 यूनिट से नीचे रहे हैं।
