Bharat Forge Share Price: भारत फोर्ज (Bharat Forge) के बोर्ड ने यूरोप में निवेश वाली सहायक कंपनी भारत फोर्ज ग्लोबल होल्डिंग (Bharat Forge Global Holding (BFGH) में 39 मिलियन यूरो या 345 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने 24 दिसंबर को एक बयान में ये जानकारी दी है। भारत फोर्ज ने हाल ही में एक क्यूआईपी इश्यू (QIP issue) के जरिये धन जुटाया था। कंपनी का कहना है कि कुछ बकाया कर्ज को चुकाने या समय से पहले चुकाने में मदद करने के लिए अपनी आय का एक हिस्सा BFGH में लगायेगा। इस इश्यू में घरेलू और योग्य संस्थागत निवेशकों (qualified institutional investors) की काफी दिलचस्पी देखी गई। इसके चलते इश्यू के साइज की मांग दस गुना से भी अधिक बढ़ गई।
