Get App

Bharat Global Developers ने टाला बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट, शेयरों में ट्रेडिंग सस्पेंड होने के बाद लिया फैसला

SEBI ने अपने आदेश में लिखा है कि कंपनी झूठे खुलासे के आधार पर निवेशकों को अपने शेयर खरीदने के लिए प्रेरित करने की कोशिश कर रही है। Bharat Global Developers ने कहा कि वह शेयरधारकों के हितों की रक्षा के लिए समर्पित है और सामने आए इश्यूज को हल करने के लिए SEBI के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रही है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 25, 2024 पर 10:11 AM
Bharat Global Developers ने टाला बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट, शेयरों में ट्रेडिंग सस्पेंड होने के बाद लिया फैसला
Bharat Global Developers ने बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट दोनों के लिए रिकॉर्ड डेट 26 दिसंबर 2024 तय की थी।

भारत ग्लोबल डेवलपर्स लिमिटेड (Bharat Global Developers) ने अपने प्रपोज्ड बोनस शेयर इश्यू और स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। कंपनी ने यह कदम इसके शेयरों की ट्रंडिंग कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI की ओर से 23 दिसंबर को सस्पेंड किए जाने के बाद उठाया है। शेयर बाजारों को दिए गए स्पष्टीकरण में भारत ग्लोबल डेवलपर्स ने कहा कि मामला समीक्षाधीन है, लेकिन कंपनी रेगुलेटरी कंप्लायंस, पारदर्शिता और कॉरपोरेट गवर्नेंस के हाइएस्ट स्टैंडर्ड्स के लिए प्रतिबद्ध है।

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "हमारी लीगल और कंप्लायंस टीम्स के साथ सावधानीपूर्वक विचार-विमर्श के बाद और अंतरिम आदेश को देखते हुए, कंपनी ने प्रपोज्ड बोनस इश्यू और स्टॉक स्प्लिट कॉरपोरेट एक्शंस के लिए रिकॉर्ड डेट तय करने की प्रक्रिया को अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला किया है।"

पहले क्या थी रिकॉर्ड डेट

बोनस इश्यू के तहत भारत ग्लोबल डेवलपर्स ने शेयरहोल्डर्स को 8:10 के रेशियो में बोनस शेयर देने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 10 शेयरों पर 8 नए शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे। वहीं स्टॉक स्प्लिट के तहत कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 इक्विटी शेयरों में तोड़ने का फैसला किया है। बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट दोनों के लिए रिकॉर्ड डेट 26 दिसंबर 2024 तय की गई थी। लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें