Bharat Highways InvIT IPO Listing: ₹2500 करोड़ के आईपीओ की लिस्टिंग ने किया निराश, 1% का मिला लिस्टिंग गेन

Bharat Highways InvIT IPO Listing: इंफ्रा एसेट मैनेज करने वाली भारत हाईवेज इन्फ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (Bharat Highways InvIT) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई है। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और निवेशकों को सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कि इसकी कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

अपडेटेड Mar 12, 2024 पर 5:23 PM
Bharat Highways InvIT IPO Listing: भारत हाईवेज का 2,500 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 फरवरी- 1 मार्च तक खुला था। आज इसके शेयरों की NSE, BSE पर एंट्री हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Bharat Highways InvIT IPO Listing: इंफ्रा एसेट मैनेज करने वाली भारत हाईवेज इन्फ्रा इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (Bharat Highways InvIT) के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में सुस्त एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल करीब 6 गुना सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 100 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE पर इसकी 101.10 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को महज 1.10 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Bharat Highways InvIT Listing Gain) मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर तो चढ़े लेकिन तेजी मामूली ही है। दिन के आखिरी में यह 103.10 रुपये (Bharat Highways InvIT Share Price) पर बंद हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक अब 3.10 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Bharat Highways InvIT IPO को मिला था अच्छा रिस्पांस

    भारत हाईवेज का 2,500 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 28 फरवरी- 1 मार्च तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 6.74 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 6.59 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 25 करोड़ नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल प्रोजेक्ट SPV (स्पेशल परपज व्हीकल) को उनके बकाया लोन के रीपेमेंट के लिए लोन प्रोवाइड करने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही रकम का इस्तेमाल कंपनी की सामान्य जरूरतों को पूरा करने के लिए होगा। 1 फरवरी 2024 तक प्रोजेक्ट एसपीवी पर 3568.22 करोड़ रुपये का कर्ज था।


    Bharat Highways InvIT के बारे में

    भारत हाइवेज InvIT एक इंफ्रास्ट्रक्चर इनवेस्टमेंट ट्रस्ट है जो देश के इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट्स में निवेश करती है और इसे मैनेज करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में सात रोड एसेट्स हैं, जो पंजाब, गुजरात, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में HAM (हाइब्रिड एन्युटी मॉडल) के आधार पर संचालित होती हैं। इसमें करीब 497.292 किमी कंस्ट्रक्टेड और ऑपरेशनल रोड्स शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, InvIT ने GR Infraprojects (GRIL) के साथ एक समझौता किया है, जिसके बाद GRIL ने अपनी कुछ रोड एसेट्स के अधिग्रहण के लिए InvIT को फर्स्ट ऑफर का अधिकार दिया।

    कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2021 में इसे 149.45 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में घटकर 62.87 करोड़ रुपये पर आ गया। हालांकि फिर स्थिति तेजी से सुधरी और वित्त वर्ष 2023 में यह उछलकर 527.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में इसे 101.35 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हो चुका है।

    RK Swamy IPO Listing: 13% डिस्काउंट पर लिस्टिंग, तगड़ी रिकवरी के बावजदू इश्यू प्राइस से नीचे हैं शेयर

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।