Get App

Bharat Rasayan Shares: जून तिमाही में 515% बढ़ा मुनाफा, शानदार नतीजे पर 20% उछल गए शेयर

OLA Electric IPO Listing: फ्लैट एंट्री के बाद अपर सर्किट पर शेयर, लिस्टिंग के बाद निवेशकों ने दिखाया जोशBharat Rasayan Share Price: दिग्गज एग्रोकेमिकल कंपनी भारत रसायन के शेयरों में आज खरीदारी का इतना जोरदार रुझान दिखा कि आज मार्केट में इसके खरीदार खड़े हैं लेकिन शेयर बेचने वाले नहीं मिल रहे हैं। अनुपम रसायन के शेयर 20 फीसदी उछलकर 12,808.85 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 3:55 PM
Bharat Rasayan Shares: जून तिमाही में 515% बढ़ा मुनाफा, शानदार नतीजे पर 20% उछल गए शेयर
जून 2024 तिमाही में Bharat Rasayan का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 515 फीसदी उछलकर 7 करोड़ रुपये से 43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Bharat Rasayan Share Price: दिग्गज एग्रोकेमिकल कंपनी भारत रसायन के शेयरों में आज खरीदारी का इतना जोरदार रुझान दिखा कि आज मार्केट में इसके खरीदार खड़े हैं लेकिन शेयर बेचने वाले नहीं मिल रहे हैं। अनुपम रसायन के शेयर 20 फीसदी उछलकर 12,808.85 रुपये के अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी पर बंद भी हुआ। हालांकि अभी भी यह एक साल के हाई से यह 3 फीसदी से अधिक डाउनसाइड है। इसके शेयरों में यह तेजी चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के दमदार नतीजे के चलते है। जून 2024 तिमाही में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 515 फीसदी उछल गया।

Bharat Rasayan Q1 Result की खास बातें

जून 2024 तिमाही में भारत रसायन का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 515 फीसदी उछलकर 7 करोड़ रुपये से 43 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेव्यू 18 फीसदी बढ़कर 282 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग प्रॉफिट की बात करें तो यह 5.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 38.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। जून तिमाही में कंपनी का मार्जिन 13.5 फीसदी पर रहा। हालांकि इस दौरान कंपनी का खर्च भी 4.5 फीसदी उछलकर 251 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

चार्ट पर कैसी है सेहत?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें