Motilal Oswal के एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई, Bharti Airtel का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 23400, 23500 और 23600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23300, 23200 और 23100 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 50500, 50800 और 51000 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50400, 52000 और 50000 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Mar 21, 2025 पर 2:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bharti Airtel पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 1720 के स्ट्राइक वाली मार्च की कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 156 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 510 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो मैक्स हेल्थकेयर, एसजेवीएन, टीवीएस मोटर, साएंट, एमफैसिस, अदाणी ग्रीन, आदित्य बिड़ला कैपिटल, एनएचपीसी, जेके सीमेंट के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं निफ्टी में इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व,हिंडाल्को, बीईएल और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23400, 23500 और 23600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23300, 23200 और 23100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50500, 50800 और 51000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50400, 52000 और 50000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


निफ्टी 23400 को ब्रेक करके उसके ऊपर टिका तो 23800 तक दिखेगी रैली, ट्रेडिंग के लिए इन दो स्टॉक पर लगाएं दांव

Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Bharti Airtel Future : खरीदें - 1721 रुपये, टारगेट - 1800 रुपये, स्टॉपलॉस - 1685 रुपये

ICICI Bank Future : खरीदें - 1339 रुपये, टारगेट - 1385 रुपये, स्टॉपलॉस - 1315 रुपये

Hindustan Aeronautics Future : खरीदें - 3903 रुपये, टारगेट - 4050 रुपये, स्टॉपलॉस - 3830 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Bharti Airtel

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने Bharti Airtel पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Bharti Airtel की मार्च की एक्सपायरी वाली 1720 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 12.15 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 25 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उन्होंने इसमें 4 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।