Top F&O Calls: मार्केट फिलहाल बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 156 अंकों की तेजी और सेंसेक्स में करीब 510 अंकों की मजबूती देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो मैक्स हेल्थकेयर, एसजेवीएन, टीवीएस मोटर, साएंट, एमफैसिस, अदाणी ग्रीन, आदित्य बिड़ला कैपिटल, एनएचपीसी, जेके सीमेंट के शेयर हरे निशान में नजर आये। वहीं निफ्टी में इंफोसिस, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व,हिंडाल्को, बीईएल और टाटा स्टील के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
