Get App

Airtel Q1 Results: एयरटेल ने 10 लाख नए ग्राहक जोड़े, किसी एक तिमाही में सबसे ज्यादा

Airtel Q1 Results: एयरटेल ने जून तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा और रेवेन्यू दोनों बढ़े हैं। रिकॉर्ड पोस्टपेड ग्राहक जुड़े, ARPU नई ऊंचाई पर पहुंचा। साथ ही, ब्रॉडबैंड के साथ अफ्रीका कारोबार ने भी ग्रोथ को मजबूती दी। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 04, 2026 पर 5:26 PM
Airtel Q1 Results: एयरटेल ने 10 लाख नए ग्राहक जोड़े, किसी एक तिमाही में सबसे ज्यादा
एयरटेल का शेयर मंगलवार को 0.78% की गिरावट के साथ 1,955.10 रुपये पर बंद हुआ।

Airtel Q1 Results: टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने जून तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 11.5% बढ़कर ₹8,167 करोड़ रहा। हालांकि, यह बाजार के अनुमान ₹8,374 करोड़ से थोड़ा कम रहा।

एयरटेल का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू तिमाही आधार पर 5.7% बढ़कर ₹58,539 करोड़ हो गया। यह बाजार के अनुमान ₹57,054 करोड़ से अधिक रहा।

EBITDA और मार्जिन में भी सुधार

जून तिमाही में एयरटेल का EBITDA 6.7% बढ़कर ₹33,599 करोड़ पहुंच गया। वहीं, EBITDA मार्जिन बढ़कर 57.4% हो गया, जो बाजार के अनुमान 57.1% से बेहतर रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें