Get App

BHEL Share Price: ब्रोकरेज ने सरकारी कंपनी की घटाई रेटिंग, फिर भी 19% तेजी की उम्मीद; 5% टूटा स्टॉक

BHEL Share Price: ब्रोकरेज फर्म UBS ने सरकारी कंपनी BHEL की रेटिंग 'Buy' से घटाकर 'Neutral' कर दी। इसके बाद शेयर 5% तक टूट गया। हालांकि ब्रोकरेज ने टारगेट प्राइस बढ़ाया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 19% की संभावित तेजी दिखाता है। जानिए ब्रोकरेज ने क्यों रेटिंग घटाई और निवेशकों को अब क्या करना चाहिए।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jun 04, 2026 पर 4:40 PM
BHEL Share Price: ब्रोकरेज ने सरकारी कंपनी की घटाई रेटिंग, फिर भी 19% तेजी की उम्मीद; 5% टूटा स्टॉक
BHEL का शेयर 4.65% की गिरावट के साथ 387.40 रुपये पर बंद हुआ।

BHEL Share Price: सरकारी कंपनी BHEL के शेयर गुरुवार को दबाव में रहे। ग्लोबल ब्रोकरेज UBS ने स्टॉक की रेटिंग 'Buy' से घटाकर 'Neutral' कर दी। इसके बाद शेयर कारोबार के दौरान 5.4% तक टूटकर 384.50 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें कुछ रिकवरी आई और दिन के अंत में शेयर 4.65% की गिरावट के साथ 387.40 रुपये पर बंद हुआ।

रेटिंग घटी, लेकिन टारगेट बढ़ा

UBS ने BHEL की रेटिंग भले ही घटाई हो, लेकिन टारगेट प्राइस 375 रुपये से बढ़ाकर 460 रुपये कर दिया है। यह शेयर के मौजूदा बंद भाव 387.40 रुपये के मुकाबले करीब 18.7% की संभावित बढ़त दिखाता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि पिछले एक साल में BHEL का शेयर निफ्टी के मुकाबले करीब 60% बेहतर प्रदर्शन कर चुका है। शेयर में आई इस मजबूत तेजी के बाद अब जोखिम और संभावित रिटर्न का संतुलन पहले जितना आकर्षक नहीं रह गया है। इसी वजह से रेटिंग घटाकर 'Neutral' की गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें