Get App

BHEL Share Price: ब्रोकरेज UBS ने रेटिंग घटाई, टारगेट प्राइस बढ़ाया; 13% तक उछाल की उम्मीद

BHEL Share Price: UBS का कहना है कि शेयर बाजार अभी भी BHEL की कमाई में बढ़ोतरी की संभावनाओं को कम आंक रहा है। ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2027 और 2028 के लिए कमाई के अनुमानों में 1% से 3% की बढ़ोतरी की है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jun 04, 2026 पर 9:44 AM
BHEL Share Price: ब्रोकरेज UBS ने रेटिंग घटाई, टारगेट प्राइस बढ़ाया; 13% तक उछाल की उम्मीद
BHEL का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 156 प्रतिशत बढ़ा।

सरकारी कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयर के लिए ब्रोकरेज UBS ने रेटिंग 'बाय' से घटाकर 'न्यूट्रल' कर दी है। वहीं प्राइस टारगेट 375 रुपये से बढ़ाकर 460 रुपये प्रति शेयर कर दिया है। यह शेयर की पिछली क्लोजिंग से 13 प्रतिशत ज्यादा है। 4 जून को शेयर में मामूली बढ़त दिख रही है। ब्रोकरेज थर्मल पावर और इंडस्ट्रियल सेक्टर में भेल को मिलने वाले नए ऑर्डर की संभावनाओं को लेकर अभी भी सकारात्मक है। लेकिन उसका यह भी मानना है कि ऑर्डर बुक में भारी बढ़ोतरी के बाद अब रिस्क-रिवॉर्ड प्रोफाइल ज्यादा संतुलित हो गई है।

अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 और 2028 के दौरान BHEL को 1.36 लाख करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिलेंगे। कंपनी के ऑर्डर बैकलॉग में लगातार बढ़ोतरी होती रहेगी। UBS का कहना है कि शेयर बाजार अभी भी BHEL की कमाई में बढ़ोतरी की संभावनाओं को कम आंक रहा है। कमाई में बेहतर स्पष्टता और लगातार मिलते ऑर्डरों को देखते हुए, ब्रोकरेज फर्म ने कंपनी का वैल्यूएशन मल्टीपल 25 गुना से बढ़ाकर 28 गुना कर दिया है। साथ ही वित्त वर्ष 2027 और 2028 के लिए कमाई के अपने अनुमानों में 1% से 3% की बढ़ोतरी की है।

BHEL का मार्केट कैप 1.41 लाख करोड़ रुपये है। शेयर 3 महीनों में 64 प्रतिशत और 3 साल में लगभग 390 प्रतिशत चढ़ा है। शेयर BSE 200 इंडेक्स का हिस्सा है।

हाल ही में मिला ₹2,000-2,500 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें