Stock Market Crash: दुनिया के अधिकतर बाजारों से बिकवाली के दबावों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज कमजोर शुरुआत हुई। अमेरिका और ईरान के बीच सुलह को लेकर फैली अनिश्चितता ने घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 को तोड़ दिया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर भी मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स मार्केट को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 लगभग फ्लैट हैं। सेक्टरवाइज बात करें तो फिलहाल सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स में 1% से कम उतार-चढ़ाव है। पीएसयू बैंक मार्केट को ऊपर लाने की कोशिश कर रहे तो दूसरी तरफ आईटी और रियल्टी सेक्टर दबाव बना रहे हैं और इनके निफ्टी इंडेक्स में आधे फीसदी से अधिक की गिरावट है।
ओवरऑल इस रस्साकसी में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹1 लाख करोड़ गिर गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही करीब ₹1 लाख करोड़ घट गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:16 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 256.70 प्वाइंट्स यानी 0.35% की फिसलन के साथ 74,089 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 74.55 प्वाइंट्स यानी 0.32% की गिरावट के साथ 23,331.05 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 538.87 प्वाइंट्स गिरकर 73,807.3 और निफ्टी 158.30 प्वाइंट्स फिसलकर 23,247.30 तक आ गया था।
निवेशकों की दौलत में करीब ₹1 लाख करोड़ की गिरावट
एक कारोबारी दिन पहले यानी 03 जून 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,60,43,440.936 करोड़ था। आज यानी 04 जून 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,59,44,123.45 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में ₹99,317.486 करोड़ की गिरावट आई है।
सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें शुरुआती कारोबार में 12 स्टॉक्स ग्रीन हैं और सबसे अधिक तेजी एशियन पेंट्स, अदाणी पोर्ट्स और जोमैटो की एटर्नल में है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और एचसीएल टेक में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-
बीएसई पर फिलहाल 2521 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1171 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1199 में गिरावट का रुझान है और 151 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 52 शेयर एक साल के हाई और 21 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 52 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 46 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।