बुल मार्केट में ही होते हैं बड़े-बड़े एक्सीडेंट वैल्यूएशन को लेकर सर्तक रहने की जरूरत : गुरमीत चड्ढा

भारत में 4 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप में एफआईआई की होल्डिंग 62-63 लाख करोड़ रुपए है जो लगभग 16 फीसदी के आसपास है। भारत में बाजार ने उस स्थिति में नया हाई बनाया है जब बाजार में एफआईआई की होल्डिंग 5-6 फीसदी कम होकर 22 फीसदी से घटकर 15-16 फीसदी पर आ गई है। ये हमारे घरेलू बाजार की मजबूती का संकेत है

अपडेटेड May 01, 2024 पर 9:50 PM
Story continues below Advertisement
बैंकिंग और फाइनेंशियल्स में लंबे समय तक अच्छा ट्रेंड देखने को मिल सकता है। बैंकिंग में लीडरशिप चेंज हुई है। आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजमेंट में बदलाव का असर साफ दिख रहा है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    भारतीय बाजारों ने कल 30 अप्रैल को ताजा नया शिखर बनाया। तेजी के बाजार में आगे कहां कमाई के मौके हैं। किन सेक्टर्स में सतर्क रहना चाहिए। इन मुद्दों पर चर्चा के लिए BIG MARKET VOICES में बाजार पर खास चर्चा के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े Complete Circle के मैनेजिंग पार्टनर & CIO गुरमीत चड्ढा। इस बातचीत की शुरुआत करते हुए गुरमीत ने कहा कि उनका नजरिया गिरावट पर खरीदारी का रहा है लेकिन बाजार में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं दिखी है। 2-4 फीसदी की गिराटवट को डिरावट नहीं बोलते हैं। बाजार पर शॉर्ट टर्म नजरिए के लिए यूएस के 10 ईयर बॉन्ड यील्ड और डॉलर की चाल पर नजर रखना चाहिए।

    बुलिश मार्केट में ही सबसे बड़ी गलती होने का भी रहता है डर

    उन्होंने आगे कहा बाजार का लॉन्ग टर्म आउटलुक अच्छा बना हुआ है। आज भारत में 4 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैप में एफआईआई की होल्डिंग 62-63 लाख करोड़ रुपए है जो लगभग 16 फीसदी के आसपास है। भारत में बाजार ने उस स्थिति में नया हाई बनाया है जब बाजार में एफआईआई की होल्डिंग 5-6 फीसदी कम होकर 22 फीसदी से घटकर 15-16 फीसदी पर आ गई है। ये हमारे घरेलू बाजार की मजबूती का संकेत है। आगे भारतीय बॉन्ड के इन्क्लूजन के साथ ही एफआईआई की वापसी की संभावना है। ऐसे में बाजार में गिरावट पर खरीदारी की सलाह है। लेकिन इस समय सावधानी बरतने की भी सलाह है क्योंकि बुलिश मार्केट में ही सबसे बड़ी गलती भी होने का डर रहता है। ऐसे में वैल्यूएशन के लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।


    बैंकिंग सेक्टर में बदली लीडरशिप

    गुरमीत चड्ढा ने कहा कि बैंकिंग और फाइनेंशियल्स में लंबे समय तक अच्छा ट्रेंड देखने को मिल सकता है। बैंकिंग में लीडरशिप चेंज हुई है। आईसीआईसीआई बैंक में मैनेजमेंट में बदलाव का असर साफ दिख रहा है। चौथी तिमाही में बैंक के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं। एक्सिस बैंक का भी परफॉर्मेंस अच्छा रहा है। एक्सिस को सिटी के अधिग्रहण का फायदा मिल रहा है। पीएसयू बैंकों में भी क्रेडिटी क्वालिटी में सुधार के दम पर अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। हालांकि बाजार एचडीएफसी और कोटक को एक मौका जरूर देगा। लेकिन इस साइकिल में बैंकिंग सेक्टर की लीडरशिप अब आईसीआईसीआई फर्स्ट बैंक, एक्सिस बैंक, आईडीएफसी और फेडरल बैंक के हाथों में रहेगी।

    इसके आलवा फाइनेंशियल शेयरों में गुरमीत को सीडीएसएल, कैम्स (Computer Age Management Services), अनलिस्टेड कंपनियों में एनएसई जैसे कैपिटल मार्केट के इंफ्रास्ट्रक्चर शेयर बहुत अच्छे दिख रहे हैं। इसके अलावा अच्छे करेक्शन के बाद अब कुछ एनबीएफसी शेयर भी अच्छे दिख रहे हैं। बजाज फाइनेंस, पूनावाला फिन कॉर्प के शेयर अच्छे लग रहे हैं। गुरमीत ने बताया कि उन्होंने Ugro Capital में एक नया इन्वेस्टमेंट शुरू किया है।

    ऑटो और ऑटो एंसिलरी में दिखेगी तेजी

    गुरमीत का कहना है कि ऑटो में उन्हें महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर पसंद है। इसके अलावा ऑटो एंसिलरी को इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड मोबिलिटी का बड़ा फायदा मिलेगा ऐसे में सोना बीएलडब्ल्यू और सांधार जैसे स्टॉक भी अच्छे लग रहे हैं।

    पावर सेक्टर में इस समय वैल्यूएशन महंगे

    पावर सेक्टर पर बात करते हुए गुरमीत ने कहा कि पावर सेक्टर में इस समय वैल्यूएशन महंगे है। सिर्फ पावर ग्रिड ऐसा शेयर है जो वैल्यूएशन के लिहाज से अच्छा लग रहा। इस सेक्टर में अच्छी ग्रोथ की संभावना है लेकिन इसमें निवेश के लिए आपको थोड़ा धैर्य दिखाना होगा। गुरमीत का कहना है कि इस समय भारत में वेस्ट मैनेजमेंट कंपनियों में निवेश के अच्छ मौके दिख रहैं। इस सेक्टर में गनेशा इको का स्टॉक काफी अच्छा दिख रहा है।

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।