F&O की लिस्ट में बड़े बदलाव संभव, SEBI ने रखा क्राइटेरिया में बदलाव का प्रस्ताव

सेबी ने MQSOS (मीडियन क्वॉर्टर सिग्मा ऑर्डर साइज ) लिमिट 25 लाख से बढ़ाकर 75 लाख से 1 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, MWPL (मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट) 500 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 1,250 -1,750 करोड़ रुपए करने की सिफारिश की है

अपडेटेड Jun 10, 2024 पर 12:49 PM
शेयर में एवरेज डेली टर्नओवर कम से कम 150 करोड़ रुपए और एवरेज डेली ओपन इंटरेस्ट कम से कम 500 करोड़-1500 करने का प्रस्ताव है

जल्दी ही आपको F&O में शामिल शेयरों की लिस्ट में बड़े बदलाव होते दिख सकते हैं। दरअसल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने F&O में आने के नियमों में बदलाव करने का प्रस्ताव दिया है। पिछली बार सेबी ने 2018 में नियम तय किए थे। उसके बाद से मार्केट के विस्तार को देखते हुए नियम बदलने का प्रस्ताव आया है। इस खबर पर जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि ये बाजार में 6 साल में हुए तेज विस्तार का असर है। यतिन ने बताया कि सेबी ने क्राइटेरिया में क्या बड़े बदलाव किये हैं और इन बदलावों के हिसाब से किन शेयरों की एंट्री या एक्जिट हो सकती है।

F&O पर SEBI के नए प्रस्ताव

यतिन ने बताया कि सेबी ने MQSOS (मीडियन क्वॉर्टर सिग्मा ऑर्डर साइज ) लिमिट 25 लाख से बढ़ाकर 75 लाख से 1 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, MWPL (मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट) 500 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 1,250 -1,750 करोड़ रुपए करने की सिफारिश की है।

इसी तरह औसत डेली डिलिवरी वैल्यू 10 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 30-40 करोड़ रुपए करने की प्रस्ताव रखा गया है। प्रोडक्ट सक्सेस फ्रेमवर्क अब इंडेक्स के साथ ही शेयर में भी लागू करने का प्रस्ताव है। शेयर में एवरेज डेली टर्नओवर कम से कम 150 करोड़ रुपए और एवरेज डेली ओपन इंटरेस्ट कम से कम 500 करोड़-1500 करने का प्रस्ताव है। SEBI ने इन प्रस्तावों पर 19 जून तक कमेंट मांगे हैं।


PI इंडस्ट्रीज पर देखने को मिल सकता है दबाव, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावर ग्रिड नई तेजी के लिए तैयार : अनुज सिंघल

2018 से 2024: कितना बढ़ा बाजार?

2018 से 2024 तक इंडेक्स वैल्यू में 110 फीसदी, मार्केट कैप में 178 फीसदी, डेली डिलिवरी टर्नओवर में 253 फीसदी और डेली डिलिवरी वैल्यू में 208 फीसदी की बढ़त हुई है।

किन अहम शेयरों की एंट्री संभव?

F&O की लिस्ट में बदलाव से इस लिस्ट में डीमार्ट, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशन, अदाणी ग्रीन, CDSL, BSE, IRCON, IRFC, PAYTM, NYKA और ZOMATO की एंट्री हो सकती है।

कौन से शेयर हो सकते हैं बाहर?

F&O की लिस्ट में बदलाव से इस लिस्ट से ABBOT INDIA, ATUL, BALRAMPUR CHINI, BATA, BERGER PAINT, CANFIN HOMES, GNFC, COROMANDEL, CHAMBAL और CUB की निकासी हो सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।