बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल 11.50 बजे के आसपास निफ्टी 57.90 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 23,348.80 के स्तर पर और सेंसेक्स 112 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 76,805 के आसपास दिख रहा है। ऐसे में बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि आज एमजीएल, PI इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल पर फोकस बनाए रखना चाहिए। इन स्टॉक्स में एक्शन देखने को मिल सकता है। वहीं, एमएंडएम और पावर ग्रिड में तेजी देखने को मिल सकती है।
एमजीएल ने एनालिस्ट मीट में कहा है कि वित्त वर्ष 2025 में 6–7 फीसदी की वॉल्यूम ग्रोथ संभव है। इंडस्ट्रियल/कमर्शियल सेगमेंट में 11–13 फीसदी की ग्रोथ मुमकिन है। EBITDA मार्जिन नॉर्मलाइज होकर 9–11/scm पर आ सकती है। वित्त वर्ष 2024 में EBITDA मार्जिन 14/scm था। कम APM अलोकेशन और ऊंचे स्पॉट LNG भाव से मार्जिन पर असर पड़ सकता है। मैनेजमेंट को गैस के GST के दायरे में आने का इंतजार है।
Kumiai ने वित्त वर्ष 2024 के लिए रेवेन्यू गाइडेंस 9 फीसदी घटा दिया है। Kumiai जापान की दिग्गज एग्री केमिकल कंपनी है। PI इंडस्ट्रीज Kumiai को Pyroxasulfone सप्लाई करती है। PI के CSM सेग्मेंट में Pyroxasulfone का सबसे बड़ा हिस्सा है। ग्लोबल डीस्टॉकिंग की वजह से Kumiai ने गाइडेंस घटाया है।
भारती एयरटेल पर CLSA बुलिश है। स्टॉक पर उसकी खरीदारी की राय है। टारगेट 1540 रुपए का दिया है। कंपनी 100 अरब डॉलर मार्केट कैप क्लब में शामिल है। RIL, TCS, HDFC बैंक के बाद भारती भी 100 अरब डॉलर मार्केट कैप में आई है। भारतीय मोबाइल कारोबार में ग्रोथ का असर देखने को मिल रहा है। 16 देशों में कंपनी के 56.2 करोड़ ग्राहक हैं। 2017 से मार्केट कैप में 3.3 गुना बढ़ा है। कंपनी के हाई ग्रोथ कारोबार और मजबूत मैनेजमेंट का फायदा मिलेगा।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में जोरदार मोमेंटम कायम है। स्टॉक में लगातार तीसरे महीने तेजी का मूड बना हुआ है। करीब 10 साल का चैनल पार हो गया है। पिछले 5 दिनों से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिल रहा है। वायदा में लॉन्ग सौदे बने हैं।
पावर ग्रिड में रिवर्सल की अच्छी कोशिश देखने को मिली है। पिछले 3 दिनों से रिकवरी नजर आई है। 100 DMA पर शेयर ने सपोर्ट लिया है। शुक्रवार को 50 DMA भी पार हुआ है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।