ट्रेडर नहीं अब इन्वेस्टर बनें, अपने कैपिटल का 90% हिस्सा लंबी अवधि के निवेश में लगाएं : अनुज सिंघल

अनुज का कहना है कि 3,456 सिर्फ एक आंकड़ा है। यहां से 34,567 और 45,678 के लिए भी तैयार रहें। सबसे ज्यादा पैसा तभी बनता है जब देश विकासशील से विकसित की तरफ बढ़ता है। आज का बड़ा सवाल ये है कि कौन का मंत्रालय किसको मिलेगा। एक चीज बिलकुल साफ है कि सहयोगी दलों का शायद ज्यादा दबाव नहीं है

अपडेटेड Jun 10, 2024 पर 11:37 AM
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि पिछले हफ्ते रिटेल निवेशकों ने बताया “मैं हूं किंग”। दरअसल रिटेल निवेशकों ने 3 जून वाली एग्जिट पोल रैली में मुनाफावसूली की। रिटेल निवेशकों ने 4 जून के क्रैश में भर-भरकर खरीदा। 21,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की खरीदारी रिटेल निवेशकों ने एक दिन में की। रिटेल निवेशकों की मंथली SIP करीब 21,000 करोड़ रुपए होती है। रिटेल का पैसा इस बाजार को ज्यादा गिरने नहीं देगा।

ट्रेडर नहीं, अब इन्वेस्टर बनें

ज्यादा पैसा उन निवेशकों ने बनाया जिन्होंने बेचा नहीं बल्कि गिरावट में खरीदा। यहां से वेल्थ बनाने पर फोकस कीजिए। अपने कैपिटल का 90 फीसदी हिस्सा अब लंबी अवधि के निवेश में लगाएं। ट्रेडिंग में अपने कैपिटल का सिर्फ 10 फीसदी हिस्सा रखें। 10 फीसदी ट्रेडिंग कैपिटल को भी 5 हिस्सों में बांटें। ट्रेडिंग से भी जो कमाएं उसको भी निवेश करें। 23,456 सिर्फ एक आंकड़ा है। यहां से 34,567 और 45,678 के लिए भी तैयार रहें। सबसे ज्यादा पैसा तभी बनता है जब देश विकासशील से विकसित की तरफ बढ़ता है। आज का बड़ा सवाल ये है कि कौन का मंत्रालय किसको मिलेगा। एक चीज बिलकुल साफ है कि सहयोगी दलों का शायद ज्यादा दबाव नहीं है।


निफ्टी पर रणनीति

बाजार खुलने से पहले मंत्रालय बंटवारा नहीं आए तो ट्रेड नहीं करें। 2019 में पोर्टफोलियो एलान के साथ बाजार में भारी उतार-चढ़ाव हुआ था। निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 23,000-23,100 (चार्ट के मुताबिक) पर और बड़ा सपोर्ट 22,800-22,900 (शुक्रवार का निचला स्तर, ऑप्शन के मुताबिक) पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 23,338-23,350 (ऑल टाइम हाई) पर और बड़ा रजिस्टेंस 23,450-23,516 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है। खरीदारी का जोन 23,150-23,250 है। पोजीशन जोड़ने का जोन 23,050-23,150 है। लॉन्ग सौदों का स्टॉप लॉस 22,900 पर रखें।

Top 20 Stocks Today- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अपने शिखर से निफ्टी बैंक अब भी 1300 अंक दूर है। इस गैप को निफ्टी बैंक इसी हफ्ते भर सकता है। इसके लिए पहला सपोर्ट 49,450-49,550 (चार्ट के मुताबिक) पर और बड़ा सपोर्ट 49,000-49,100 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 50,400-50,500 (ऑप्शन के मुताबिक) पर और अगला बड़ा रजिस्टेंस 51,000-51,150 (ऑल टाइम हाई) पर है। खरीदारी का जोन 49,500-49,600 और पोजीशन जोड़ने का जोन 49,300-49,400 है। लॉन्ग सौदों का स्टॉप लॉस 49050 पर रखें।

 

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।