Adani Total Gas Q1 Results: अदाणी टोटल गैस का प्रॉफिट घटा, शेयरों में गिरावट

Adani Total Gas Q1 Results: अदाणी समूह की कंपनी टोटल गैस ने 21 जुलाई को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 14.2 फीसदी गिरकर 141.7 करोड़ रुपये रहा। प्रॉफिट में गिरावट का असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा

अपडेटेड Jul 21, 2026 पर 6:00 PM
अदाणी टोटल गैस का शेयर 1.67 फीसदी गिरकर 701 रुपये पर बंद हुआ।

Adani Total Gas Q1 Results: अदाणी टोटल गैस ने 21 जुलाई को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 14.2 फीसदी गिरकर 141.7 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 165.2 करोड़ रुपये था। प्रॉफिट में गिरावट का असर कंपनी के शेयरों पर पड़ा। शेयर 1.67 फीसदी गिरकर 701 रुपये पर बंद हुआ।

साल दर साल आधार पर रेवेन्यू 27.3 फीसदी बढ़ा

जून तिमाही में अदाणी टोटल गैस का रेवेन्यू से ऑपरेशंस साल दर साल आधार पर 27.3 फीसदी बढ़कर 1,907 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 1,498 करोड़ रुपये था। इसमें गैस सेल्स की वॉल्यूम में इजाफा का हाथ रहा।


नेचुरल गैस की कीमतों में इजाफा का मनाफे पर असर

नेचुरल गैस की कीमतें बढ़ने से कंपनी की मुनाफा कमाने की क्षमता पर असर पड़ा। नेचुरल गैस और ट्रेडेड इनकम की कॉस्ट बढ़कर 1,305.5 करोड़ रुपये पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 928.4 करोड़ रुपये थी। कंपनी की EBITDA 7.9 फीसदी घटकर 270 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के एबिड्टा मार्जिन में भी जून तिमाही में गिरावट 

अदाणी टोटल गैस का का एबिड्टा मार्जिन भी 19.6 फीसदी से घटकर 14.2 फीसदी पर आ गया। इसकी वजह इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी थी। टैक्स से पहले प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 15.9 फीसदी घटकर 186.9 करोड़ रुपये रहा। तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी का प्रॉफिट 15.8 फीसदी घटा। तिमाही दर तिमाही आधार पर रेवेन्यू 12.5 फीसदी बढ़ा।

अदाणी सॉल्यूशंस का नेट प्रॉफिट दोगुना 

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने भी 21 जुलाई को जून तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट दोगुना हो गया। इसमें रेवेन्यू में इजापा और रेगुलेटरी डेफरल इनकम में फेवरेबल स्विंग का हाथ है। जून तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 124 फीसदी बढ़कर 1,149 करोड़ रुपये रहा।

ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 42 फीसदी बढ़ा

Adani Energy को FY26 की जून तिमाही में 513 करोड़ रुपये कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट हुआ था। नतीजों के ऐलान के बाद शेयरों में उछाल दिखा। लेकिन, बाद में तेजी सुस्त पड़ गई। कारोबार के अंत में शेर 0.44 फीसदी चढ़कर 1,737 रुपये पर बंद हुआ। ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 42.4 फीसदी चढ़कर 9,711 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़ें: Bandhan Bank Q1 Results: 35% बढ़ा मुनाफा, NPA घटा; लोन-डिपॉजिट में दिखी दमदार ग्रोथ

जून तिमाही में एबिड्टा 30 फीसदी बढ़ा

जून तिमाही में कंपनी का EBITDA 30 फीसदी बढ़कर 3,008 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,314.5 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी का एबिड्टा मार्जिन 33.9 फीसदी से घटकर 31 फीसदी पर आ गया। कंपनी ने जून तिमाही में 29 करोड़ रुपये का रेगुलेटरी डेफरल इनकम दिखाया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।