BHEL Q2 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा 120% बढ़ा, रेवेन्यू में भी उछाल; शेयरों में दिखी तेजी

BHEL Q2 Results: सरकारी कंपनी BHEL ने सितंबर तिमाही में बाजार के अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए। मुनाफा 120% बढ़कर ₹810 करोड़ पहुंच गया। रेवेन्यू में करीब 24% की बढ़ोतरी हुई। EBITDA और मार्जिन में सुधार के बीच शेयर इस साल 57% चढ़ चुका है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Oct 14, 2026 पर 2:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BHEL का EBITDA सालाना आधार पर 77% बढ़कर ₹1,026 करोड़ हो गया।

BHEL Q2 Results: सरकारी कंपनी Bharat Heavy Electricals Ltd (BHEL) ने सितंबर तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 120.1% बढ़कर ₹810 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने ₹368 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था।

वहीं, रेवेन्यू 23.8% बढ़कर ₹9,300 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि में करीब ₹7,510 करोड़ था। CNBC-TV18 के पोल में विश्लेषकों ने रेवेन्यू ₹9,236 करोड़ और नेट प्रॉफिट ₹654.4 करोड़ रहने का अनुमान लगाया था। कंपनी ने दोनों मोर्चों पर अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया।

EBITDA में 77% की बढ़ोतरी


BHEL का EBITDA सालाना आधार पर 77% बढ़कर ₹1,026 करोड़ हो गया। पिछले साल सितंबर तिमाही में यह करीब ₹580 करोड़ था। एनालिस्टों ने EBITDA ₹881 करोड़ रहने का अनुमान लगाया था। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी पिछले साल के 7.7% से बढ़कर 11% हो गया। इसमें 3.3 प्रतिशत अंक का सुधार हुआ। एनालिस्टों ने मार्जिन 9.5% रहने का अनुमान दिया था।

अन्य खर्च भी बढ़े

तिमाही के दौरान BHEL के अन्य खर्च बढ़कर ₹721 करोड़ हो गए। पिछले साल की समान अवधि में ये ₹391 करोड़ थे। इसके बावजूद कंपनी का EBITDA और मार्जिन बेहतर रहे।

शेयर में 4% से ज्यादा की तेजी

BHEL के शेयर में बुधवार, 14 अक्टूबर को नतीजों के बाद इंट्राडे में 4% से ज्यादा की तेजी आई। दोपहर 2.15 बजे तक स्टॉक 2.41% बढ़कर ₹453 पर कारोबार कर रहा था। इस साल अब तक शेयर में करीब 57% की बढ़त दर्ज की गई है।

BHEL का बिजनेस क्या है

BHEL सरकारी क्षेत्र की इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। यह बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बनाती है। कंपनी के प्रमुख प्रोडक्ट्स में बॉयलर, टर्बाइन, जनरेटर, ट्रांसफॉर्मर और इंडस्ट्रियल मशीनरी शामिल हैं। इसके अलावा, BHEL रेलवे, डिफेंस, ट्रांसपोर्ट और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे क्षेत्रों के लिए भी उपकरण और इंजीनियरिंग सेवाएं उपलब्ध कराती है।

Canara Bank Q2 Result: कोर इनकम ₹11000 करोड़ के पार, धमाकेदार रिजल्ट पर 5% चढ़ा शेयर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।