Canara Bank Q2 Result: कोर इनकम ₹11000 करोड़ के पार, धमाकेदार रिजल्ट पर 5% चढ़ा शेयर

Canara Bank Q2 Result: दिग्गज पीएसयू लेंडर केनरा बैंक के धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर शेयर चमक उठे। कोर इनकम के 20% उछलकर ₹11000 करोड़ के पार पहुंचने और एसेट क्वालिटी में सुधार से शेयरों की धड़ाधड़ खरीदारी होने लगी। चेक करें बैंक के कारोबारी नतीजे की खास बातें

अपडेटेड Oct 14, 2026 पर 2:13 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Canara Bank Q2 Result: सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर केनरा बैंक का शुद्ध मुनाफा ₹4774 करोड़ से 9% उछलकर ₹5,175 करोड़ पर पहुंच गया।

Canara Bank Q2 Result: पब्लिक सेक्टर के दिग्गज लेंडर केनरा बैंक के कारोबारी नतीजे पर शेयरों ने ऐसी छलांग लगाई कि यह 5% से अधिक उछल पड़ा। सितंबर 2026 तिमाही में कोर इनकम के 20% उछलकर ₹11000 करोड़ के पार पहुंचने और एसेट क्वालिटी में सुधार से शेयरों को शानदार सपोर्ट मिला। ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के बाद शेयर थोड़े नरम पड़े लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.04% की बढ़त के साथ ₹123.85 पर है। इंट्रा-डे में यह 5.16% उछलकर ₹126.40 तक पहुंच गया था।

Canara Bank Q2 Result: खास बातें

सितंबर 2026 तिमाही में सालाना आधार पर केनरा बैंक का शुद्ध मुनाफा ₹4774 करोड़ से 9% उछलकर ₹5,175 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान बैंक की ब्याज से शुद्ध कमाई (NII) यानी कोर इनकम 20.4% बढ़कर ₹11,004 करोड़ पर पहुंच गया। एसेट क्वालिटी की बात करें तो तिमाही आधार पर ग्रास एनपीए 1.57% ले 1.33% और नेट एनपीए 0.36% से 0.3% पर पहुंच गया। एबसॉलूट टर्म में केनरा बैंक का ग्रास एनपीए सुधरकर ₹20,354.34 करोड़ से ₹18,298.95 करोड़ और नेट एनपीए ₹4,652.95 करोड़ से ₹4,053.19 करोड़ पर पहुंच गया।


सितंबर तिमाही में केनरा बैंक की प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार की एक अहम वजह प्रोविजंस में गिरावट रही। तिमाही आधार पर बैंक का प्रोविजंस ₹3,780 करोड़ से घटकर सितंबर तिमाही में ₹3,583 करोड़ रह गया। इस दौरान फ्रेश स्लिपेज में हल्की तेजी आई और यह ₹1,781 करोड़ से ₹1,844 करोड़ पर पहुंच गया।

इस महीने की शुरुआत में बैंक ने जो बिजनेस अपडेट जारी किया था, उसमें बताया था कि सितंबर तिमाही में इसकी लोन ग्रोथ सालाना आधार पर 19.3% रही और यह ₹13.73 लाख करोड़ पर पहुंच गया। तिमाही आधार पर इसमें 6.2% की तेजी आई। वहीं बैंक का डिपॉजिट सालाना आधार पर 13.1% और तिमाही आधार पर 5% बढ़कर ₹16.97 लाख करोड़ पर पहुंचा।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल

केनरा बैंक के शेयरों ने इस साल निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। 26 फरवरी 2026 को बीएसई पर यह ₹162.90 पर था, जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 8 महीने में यह 28.45% टूटकर 1 अक्टूबर 2026 को ₹116.55 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Hero Motors Share Price: लिस्टिंग के बाद पहला रिजल्ट और अधिग्रहण का ऐलान, दोहरे सपोर्ट पर 7% चढ़ा शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।