Groww Q2 Results: स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म को ₹725 करोड़ का मुनाफा, 11 लाख नए यूजर्स जुड़े

Groww Q2 Results: स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी ने सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर मजबूत ग्रोथ दर्ज की। मुनाफा करीब 54% बढ़कर ₹725.7 करोड़ पहुंच गया, जबकि रेवेन्यू में 47.4% उछाल आया। कंपनी ने 11 लाख नए यूजर्स जोड़े, लेकिन इक्विटी डेरिवेटिव्स कारोबार पर दबाव बना रहा। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Oct 14, 2026 पर 2:49 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Groww के इक्विटी डेरिवेटिव्स रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 14.3% की गिरावट आई।

Groww Q2 Results: स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 1.3% घटकर ₹725.7 करोड़ रह गया। जून तिमाही में यह ₹735.04 करोड़ था। वहीं, रेवेन्यू लगभग स्थिर रहा। सितंबर तिमाही में यह ₹1,501.5 करोड़ रहा, जबकि पिछली तिमाही में ₹1,501.42 करोड़ था।

हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दर्ज की। नेट प्रॉफिट 53.9% बढ़कर ₹725.7 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹471.34 करोड़ था। वहीं, रेवेन्यू 47.4% बढ़कर ₹1,501.5 करोड़ पहुंच गया, जो एक साल पहले ₹1,018.74 करोड़ था।

EBITDA मार्जिन 64.2% पर स्थिर


Groww का EBITDA तिमाही आधार पर मामूली बढ़कर ₹963.8 करोड़ हो गया। जून तिमाही में यह ₹963.37 करोड़ था। EBITDA मार्जिन 64.2% पर स्थिर रहा। व

हीं, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू बढ़कर ₹3,002.95 करोड़ हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह ₹1,923.14 करोड़ था। छह महीने का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट भी ₹849.69 करोड़ से बढ़कर ₹1,459.74 करोड़ पहुंच गया।

इक्विटी डेरिवेटिव्स कारोबार पर दबाव

Groww के इक्विटी डेरिवेटिव्स रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 14.3% की गिरावट आई। कंपनी ने इसकी प्रमुख वजह क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) को बताया। SEBI ने 3 अगस्त 2026 से फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस में शामिल शेयरों के लिए यह व्यवस्था लागू की थी।

कंपनी के मुताबिक, नई व्यवस्था के शुरुआती दौर में ट्रेडिंग वॉल्यूम पर असर पड़ा। Groww को उम्मीद है कि प्रस्तावित बदलावों से कारोबार सामान्य होने में मदद मिलेगी।

11 लाख नए यूजर्स जुड़े

Groww ने सितंबर तिमाही में 11 लाख नए ट्रांजैक्टिंग यूजर्स जोड़े। कुल ट्रांजैक्टिंग यूजर्स की संख्या बढ़कर 2.4 करोड़ हो गई, जो सालाना आधार पर 27% ज्यादा है। कुल कस्टमर एसेट्स 46% बढ़कर ₹3.9 लाख करोड़ पहुंच गए।

म्यूचुअल फंड SIP इनफ्लो तिमाही आधार पर 8% बढ़कर ₹14,347 करोड़ रहा। वहीं, MTF की औसत फंडिंग बुक 15% बढ़कर ₹4,351 करोड़ हो गई।

AMC और वेल्थ कारोबार में विस्तार

Groww Asset Management Company का AUM तिमाही आधार पर 31% बढ़कर ₹7,179 करोड़ हो गया। सालाना आधार पर इसमें 145% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, AMC को ₹8.3 करोड़ का घाटा हुआ। कंपनी ने बताया कि उसका वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार भी बढ़कर ₹10,000 करोड़ के एसेट बेस के पार पहुंच गया।

Groww के शेयर में गिरावट

रिजल्ट के बाद Groww की पैरेंट कंपनी के शेयरों में तेजी दिखी, लेकिन तुरंत मुनाफावसूली हावी हो गई। दोपहर 2.45 बजे शेयर करीब 0.43% गिरकर ₹192.98 पर कारोबार कर रहा था। हालांकि, इस साल अब तक शेयर में करीब 24% की तेजी आई है।

BHEL Q2 Results: सरकारी कंपनी का मुनाफा 120% बढ़ा, रेवेन्यू में भी उछाल; शेयरों में दिखी तेजी

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।