Get App

किसी बड़े मैक्रो झटके से ही बाजार में आएगी बड़ी गिरावट, निफ्टी दे रहा जल्द नया हाई लगाने का संकेत: अनुज सिंघल

अनुज ने कहा कि बाजार उनको रिवॉर्ड कर रहा है जो या तो लॉन्ग सौदे लेकर जा रहे हैं या गिरावट में खरीदारी कर रहे हैं। लिहाजा बाजार में लॉन्ग रहें। SL को बढ़ाकर 24,450 पर (क्लोजिंग बेसिस) लाएं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 21, 2024 पर 8:22 AM
किसी बड़े मैक्रो झटके से ही बाजार में आएगी बड़ी गिरावट, निफ्टी दे रहा जल्द नया हाई लगाने का संकेत: अनुज सिंघल
निफ्टी के पहला सपोर्ट 24,600-24,620 (कल का निचला स्तर) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,450-24,500 (10 and 20 DEMA) पर है।

आज के लिए आज की बाजार की संभावनाओं पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा भारतीय रिटेल निवेशक अब बाजार की छोटी फोर्स नहीं रहा बल्कि रिटेल निवेशक अब बाजार की नंबर-1 फोर्स बन गया है। उन्होंने कहा कि मैंने 8 अगस्त को राय दी थी निफ्टी अगस्त में ही नया हाई बनाएगा। 8 अगस्त को निफ्टी 24,100 के करीब था। मेरे बुलिश सेंटिमेंट का सिर्फ एक कारण था- हमारे दर्शक (रिटेल) निवेशक। गिरावट से रिटेल निवेशक डरे नहीं और हर गिरावट में खरीदारी की है। इस बाजार में किसी बड़े मैक्रो झटके से ही बड़ी गिरावट आएगी।

अनुज सिंघल ने कहा कि शिखर से गिरने के बाद निफ्टी ने 66% नुकसान की भरपाई की है। जबकि शिखर से गिरने के बाद निफ्टी बैंक ने 33% नुकसान की भरपाई की है। 24,800 के ऊपर बंद हुआ तो निफ्टी नए हाई की तरफ बढ़ेगा।कल निफ्टी बैंक ने ब्रेकआउट की कोशिश की लेकिन आखिरी घंटे में फेल हुआ। ब्रेकआउट से आगे बढ़ने के लिए निफ्टी बैंक को 51,200 पार करना जरूरी होगा।

अनुज ने कहा कि बाजार उनको रिवॉर्ड कर रहा है जो या तो लॉन्ग सौदे लेकर जा रहे हैं या गिरावट में खरीदारी कर रहे हैं। लिहाजा बाजार में लॉन्ग रहें। SL को बढ़ाकर 24,450 पर (क्लोजिंग बेसिस) लाएं। निफ्टी का 10 DEMA 24,450 और 20 DEMA 24,500 पर मौजूद है।

अनुज सिंघल ने कहा कि इस महीने FIIs ने 33,000 करोड़ रुपये की बिकवाली की, DIIs ने 38,000 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। FY25 में अबतक FIIs ने 1.03 लाख करोड़ रुपये की बिकवाली की है जबकि DIIs ने `1.90 लाख करोड़ रुपये की खरीदारी की है। करीब-करीब हर दिन, FII की सप्लाई को DII और रिटेल खरीद रहे हैं। भारतीय बाजार में FII की शेयर होल्डिंग कई सालों के निचले स्तर पर है। भारतीय शेयरों में रिटेल की होल्डिंग कई सालों के शिखर पर पहुंची है। अनुज सिंघल का कहना है कि अब समय आ गया है कि बड़े ब्रोकर रिटेल को वो पूरा सम्मान दें । कई बड़े ब्रोकरेज अब भी पुराने समय में जी रहे हैं, सिर्फ संस्थागत निवेशकों को तवज्जो दे रहे हैं। समय आ गया है कि ब्रोकर्स रिटेल निवेशकों को क्वालिटी रिसर्च मुहैया कराएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें