BEL Share price Today: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) आज यानी 31 मार्च को शुरुआती कारोबार में 5 फीसदी की छलांग लगाता नजर आया। बता दें कि रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए कंपनी के साथ 5,498 करोड़ रुपए के 10 कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। इस खबर का असर आज इस स्टॉक पर दिखा और इंट्राडे में स्टॉक बीएसई पर 7.8 फीसदी की बढ़त के साथ 98.06 रुपये के स्तर को छुता नजर आया।
दरअसल BEL ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि रक्षा मंत्रालय (MoD) ने बीईएल के साथ 5,498 करोड़ रुपये के 10 कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए है। एक अन्य अधिसूचना में बीईएल ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने कंपनी के साथ 2,696 करोड़ रुपये के 2 कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किए हैं।
बता दें कि सरकार ने आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए घरेलू कंपनियों को बड़े ऑर्डर दिए हैं। रक्षा मंत्रालय ने कल ही 36 हजार करोड़ के ऑर्डर दिए हैं। सरकार ने BDL, BEL, GRSE समेत 6 कंपनियों से करार किया है। सरकार ने इन कंपनियों को आकाश मिसाइल सिस्टम, ऑफशोर गश्ती जहाज समेत कई ऑर्डर दिए है।
कंपनी को रक्षा मंत्रालय की तरफ से मिले इस ऑर्डर को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने अपनी रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि स्वदेशीकरण के दम पर कंपनी की खर्च का हिस्सा बढ़ा रहा है। FY24 में भारत का घरेलू डिफेंस सरकारी खरीद के बजट में 18% का इजाफा संभव है।
जेफरीज ने कहा कि 50,100 करोड़ रुपए के ऑर्डरबुक के दम पर FY24-25 तक कंपनी में बेहतर आय का अनुमान है। हालांकि मंदी को लेकर अनिश्चित माहौल के बीच सेक्युलर थीम से सुरक्षा मिल रही है। लिहाजा जेफरीज ने इस स्टॉक पर ‘buy’ रेटिंग देते हुए बीईएल पर 125 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है।
फिलहाल 3 बजे के आसपास बीईएल का शेयर एनएसई पर 5.90 रुपये यानी 6.44 फीसदी की बढ़त के साथ 97.45 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 98.45 रुपये है जबकि डे लो 94.25 रुपये है। 1 हफ्ते में यह स्टॉक 6.50 फीसदी चढ़ा है जबकि 1 साल में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 38.68 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं 3 साल में यह शेयर 292.63 फीसदी चढ़ा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।