कई सेक्टर्स में FPI की तरफ से बड़ी बिकवाली, आइए जानते हैं FPI ने कहां बेचा और कहां की खरीदारी

FPI की तरफ से कई सेक्टर्स में बड़ी बिकवाली हुई है। फाइनेंशियल सेक्टर में FPI की बड़ी बिकवाली हुई है। हेल्थकेयर, कंज्यूमर और FMCG में FPI की खरीदारी देखने को मिली है। FPI का रुख हाई वैल्यूएशन स्टॉक्स से डिफेंसिव की तरफ शिफ्ट हो गया है

अपडेटेड Aug 22, 2024 पर 3:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
FPI की बिकवाली के कारणों पर नजर डालें तो येन कैरी ट्रेड घटने को लेकर बाजार में चिंताएं रही हैं। ग्लोबल मंदी के डर ने भी FPIका सेंटीमेंट खराब किया है

Stock markets : बाजार में आज लगातार पांचवे दिन तेजी देखने को मिली है। निफ्टी आज 24800 के पार बंद होने की तैयारी में है। बैंक निफ्टी 300 अंक से ज्यादा चढ़ा है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। रियल्टी, FMCG और कंजम्प्शन स्पेस में तगड़ा एक्शन रहा है। बाजार में FPI की तरफ से भी तगड़ा एक्शन देखने को मिला है। कई सेक्टर्स में FPI की तरफ से बड़ी बिकवाली आई है। जबकि कुछ सेक्टर्स में FPI खरीदारी भी कर रहे हैं। FPI क्या खरीद-बेच रहे हैं, आइए देखते हैं।

क्या खरीद-बेच रहे हैं FPI

FPI की तरफ से कई सेक्टर्स में बड़ी बिकवाली हुई है। फाइनेंशियल सेक्टर में FPI की बड़ी बिकवाली हुई है। हेल्थकेयर, कंज्यूमर और FMCG में FPI की खरीदारी देखने को मिली है। FPI का रुख हाई वैल्यूएशन स्टॉक्स से डिफेंसिव की तरफ शिफ्ट हो गया है।


FPI ने कितना बेचा-खरीदा?

जुलाई में भारतीय बाजारों में FPI ने 32,365 करोड़ रुपए की खरीदारी की। वहीं, 1 से 15 अगस्त तक इन्होंने 18,824 करोड़ रुपए की बिकवाली की। किन सेक्टर्स में FPI की बिकवाली हुई है इस पर बात करें तो

फाइनेंशियल में इनकी तरफ से 14,790 करोड़ रुपए की, मेटल्स एंड माइनिंग में 2,668 करोड़ रुपए की, कंस्ट्रक्शन मटीरियल में 2,036 करोड़ रुपए की, आटो एंड ऑटो कंपोनेट में 1,628 करोड़ रुपए की ओर कैपिटल गुड्स में 1,089 करोड़ रुपए की बिकवाली हुई है।

इन सेक्टर्स में FPI की खरीदारी हुई है इस पर नजर डालें तो FPI की तरफ से हेल्थकेयर में 3,462 करोड़ रुपए की, कंज्यूमर सर्विस में 2,196 करोड़ रुपए की, FMCG में 1,785 करोड़ रुपए की और पावर सेक्टर में 1,169 करोड़ रुपए की खरीदारी हुई है।

नए शिखर की तैयारी में बाजार, बीते दशक में निफ्टी के Underperformer और Outperformer का आंकड़ा रहा दिलचस्प

FPI की बिकवाली के कारण

FPI की बिकवाली के कारणों पर नजर डालें तो येन कैरी ट्रेड घटने को लेकर बाजार में चिंताएं रही हैं। ग्लोबल मंदी के डर ने भी FPIका सेंटीमेंट खराब किया है। धीमी इकोनॉमिक ग्रोथ ने भी बाजार पर निगेटिव असर डाला है। इसके अलावा जियोपॉलिटिकल संकट भी FPI की बिकवाली की एक बड़ी वजह है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।