Big Stock: इंडस टावर, एम्फैसिस, सायंट में आज दिखेगा एक्शन, इन शेयरों पर भी रखें फोकस

अनुज सिंघल ने कहा कि Q3 नतीजे मजबूत लेकिन शेयर पहले ही दौड़ चुका है। शेयर अब 200 DMA पर है। अगर बड़ा गैप गैप हो तो खरीदारी ना करें। किसी भी बड़े गैप-अप में ट्रेडर्स को मुनाफा बुक करना चाहिए। मुनाफा बुक करने के लिए `380 अच्छा जोन है।

अपडेटेड Jan 24, 2025 पर 10:35 AM
Story continues below Advertisement
अच्छी शुरुआत के बाद बाजार फिसला । ऊपरी स्तरों से निफ्टी 150 प्वाइंट गिरकर 23150 के करीब पहुंचा है।

अच्छी शुरुआत के बाद बाजार फिसला । ऊपरी स्तरों से निफ्टी 150 प्वाइंट गिरकर 23150 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी में भी दबाव रहा। मिडकैप और स्मॉल कैप में गिरावट ज्यादा रहा। डर का इंडेक्स INDIA VIX करीब 3% चढ़ा है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में सायंट (RED)

अनुज सिंघल ने कहा कि डिजिटल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस घटाया। FY25 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस घटाकर फ्लैट से -2.7% पर रहा। Q4 के लिए EBIT मार्जिन गाइडेंस भी 16% से घटाकर 13.5% किया। CEO कार्तिकेय नटराजन ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दिया। तीन साल के कार्यकाल में 2 साल में ही इस्तीफा दिया। आगे की ग्रोथ के लिए मैनेजमेंट की कमेंट्री अच्छी है। जेपी मॉर्गन ने रेटिंग डाउनग्रेड करके न्यूट्रल की और स्टॉक के लिए 1750 रुपये का टारगेट दिया है।

फोकस में एम्फैसिस (GREEN)


शेयर ने पहले ही अंडरपरफॉर्म किया है जबकि रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान से थोड़ी कम रही है। डील विन और पाइपलाइन बेहद मजबूत है । मार्जिन 14.6% से 16% के टार्गेट बैंड में रहा। कल 200 DMA सपोर्ट से अच्छी खरीदारी रही जबकि एक ही कैंडल में 20 DEMA, 100 DMA पार निकला है।

फोकस में इंडस टावर (Neutral)

अनुज सिंघल ने कहा कि Q3 नतीजे मजबूत लेकिन शेयर पहले ही दौड़ चुका है। शेयर अब 200 DMA पर है। अगर बड़ा गैप गैप हो तो खरीदारी ना करें। किसी भी बड़े गैप-अप में ट्रेडर्स को मुनाफा बुक करना चाहिए। मुनाफा बुक करने के लिए `380 अच्छा जोन है। वोडाफोन से `3024 Cr के डाउटफुल कर्ज के रिवर्सल से मुनाफा बढ़ा है।

M&M FIN

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर में अच्छा प्राइस एक्शन दिखा। एक ही कैंडल में 20 DEMA और 50 DMA पार हुआ। कल 7 गुना से ज्यादा की डिलिवरी वॉल्यूम दिखा। IVs एक तिमाही के ऊपर स्तर पर है। वायदा में बड़ी शॉर्ट कवरिंग नजर आई।

JSW STEEL

अनुज सिंघल जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर पर बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि शेयर पुलबैक का अच्छा कैंडिडेट है। 200 DMA और 20 DEMA के पार निकला है। कल करीब 100 DMA तक चढ़ा शेयर है। JSW स्टील के नतीजे आज हैं। पिछले 4 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। कल वायदा में अच्छी शॉर्ट कवरिंग दिखी. पिछले 6 में से 5 दिन लॉन्ग और शॉर्ट कवरिंग देखने को मिला।

बजट से पहले बाजार थोड़ा नर्वस, अनुज सिंघल से जानें निफ्टी के बदले ट्रेंड को कैसे पहचाने

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।