सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि बाजार में अभी एक और काउंटर ट्रेंड मूव चल रहा है। बाजार का बड़ा ट्रेंड गिरावट का है। कल की तेजी ज्यादातर शॉर्ट कवरिंग के चलते आई। FIIs ने कल कैश में `5,463 Cr की बिकवाली की। FIIs ने कल इंडेक्स और स्टॉक्स में शॉर्ट भी कवर किए। FIIs ने इंडेक्स फ्यूचर्स में `718 Cr की खरीदारी की जबकि FIIs ने स्टॉक्स फ्यूचर्स में `2122 Cr की खरीदारी की। इंडेक्स फ्यूचर्स में FIIs के नेट शॉर्ट 22000 कॉन्ट्रैक्ट घटे। एक बार फिर, इंडेक्स में 10 और 20 DEMA टेस्ट कर सकते हैं।
निफ्टी के अहम टेक्निकल स्तर
निफ्टी बैंक के अहम टेक्निकल स्तर
अनुज सिंघल ने कहा कि बड़े ट्रेंड को बदलने के लिए निफ्टी को 20 DEMA के ऊपर बंद होना जरूरी है। 3-4 दिन निफ्टी को दिन के शिखर और 20 DEMA के ऊपर बंद होना जरूरी है। जबतक ये नहीं होता, हर रैली के फेल होने का रिस्क काफी ज्यादा है।
ब्रेंट क्रूड में गिरावट जारी, $78/बैरल के नीचे फिसला है। नतीजों की पिक्चर अब भी मजबूत नहीं दिख रही है। FIIs की कैश में बिकवाली जारी लेकिन फ्यूचर्स में थोड़ी कवरिंग भी की । बजट से पहले बाजार थोड़ा नर्वस हो रहा है। बजट में बड़ा निगेटिव नहीं आया तो बाजार रैली कर सकता है। बेहद कम उम्मीद के साथ बाजार बजट में जा रहा है। बाजार बजट में प्री बजट रैली नहीं बल्कि बिकवाली के साथ जा रहा है । सरकार ने बजट में कैपेक्स पर बड़ा एलान किया तो बाजार दौड़ेगा। सरकार को सिर्फ इतना करना है कि टैक्स ना बढ़ाए और कैपेक्स पर ज्यादा खर्च करे। इकोनॉमी धीमी पड़ रही है और कंपनियों के नतीजे इसे दिखा रहे हैं। अंत में, कोई भी बाजार बिना Earnings Support के नहीं चल सकता।
निफ्टी: कैसे पता चलेगा ट्रेंड बदला है?
अनुज सिंघल ने कहा कि मौजूदा चरण ठीक Oct 2021-June 2022 वाला दिखता है। Oct 2021-June 2022 के बीच निफ्टी 15% गिरा था । Oct 2021-June 2022 वाली करेक्शन 7 महीने चली थी। मौजूदा करेक्शन चौथे महीने में पहुंचा। ज्यादा करेक्शन खत्म होता है खराब खबर पर एक बड़ी गिरावट के साथ। दूसरा तरीका है कि कैश खरीदारी के साथ बाजार में शॉर्ट कवरिंग हो। करेक्शन ज्यादातर चरणों में खत्म होती है जब खराब खबर पर भी शेयर गिरना बंद होते है। ये अच्छा मौका है कि मौजूदा Earnings Season के साथ करेक्शन खत्म हो जाए।
अनुज सिंघल ने कहा कि अगर बजट अच्छा हुआ तो Q1 FY26 से नतीजे सुधर सकते हैं। ये भी हो सकता है कि Q4FY25 नतीजों से ही Green Shoots दिखने लगें। तबतक Relative Strength वाले शेयरों के साथ बाजार में रहें। इस बाजार में भी कई शेयर लाइफ हाई हिट कर रहे हैं।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला सपोर्ट 23,050-23,150 पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट: 22,970-22,980 (हाल का निचला स्तर) है। पहला रजिस्टेंस: 23,275 (10 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,475 (20 DEMA) पर है। 23,275 फेल हुआ तो शॉर्ट करें, 23,350 का सख्त SL लगाएं। 23,150 टिका तो लॉन्ग करें, 23,050 का सख्त SL लगाएं। दोनों तरफ की ट्रेड लेने के लिए तैयार रहें।
निफ्टी बैंक से अभी भी दूर रहना बेहतर है। निफ्टी बैंक में कोई भी ट्रेड 500-800 अंकों के SL के साथ लें। पहला रजिस्टेंस 49,000 (10 DEMA) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 49,600-49,650 (20 DEMA) है। पहला सपोर्ट 48,400-48,500 (कल का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 48,000-48,100 (सीरीज का निचला स्तर) पर है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।