बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंकों की गिरावट के साथ 77,933.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 23620 के स्तर पर नजर आ रहा है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
ल्यूपिन में आज बड़ी तेजी दिख सकती है। कल खराब खबरों की आशंका से शेयर बहुत कमजोर था। US FDA ने पीतथमपुर प्लांट को क्लीन चिट दी है। 16 से 27 सितंबर के बीच जांच हुई थी जबकि जांच में USFDA ने 6 आपत्तियां की थी। पीथमपुर ल्यूपिन का सबसे अहम प्लांट है। MP के पीथमपुर प्लांट में MDIs, DPIs और टॉपिकल फॉरमुलेशन का प्रोडक्शन है।
अनुज सिंघल ने कहा कि Q3 में JLR की रिटेल बिक्री 3% घटकर 1.06 लाख यूनिट रहा। होलसेल बिक्री 3% बढ़कर 1.04 लाख यूनिट पर रही जबकि होलसेल वॉल्यूम से हालात बेहतर होने की उम्मीद है। Q2 में सप्लाई की दिक्कतें आई थीं। टाटा मोटर्स का शेयर अपने शिखर से 32% नीचे आया।
अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर में दो दिन से अच्छा मोमेंटम देखने को मिल रहा है। 20 DEMA और 50 DMA के करीब है। कल 5 गुना से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम रहा। OI एक तिमाही के निचले स्तर पर है। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग दिखी।
अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर में अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। शेयर कल 50 DMA तक चढ़ा है। 20 DEMA भी ज्यादा दूर नहीं है। कल करीब तीन गुना डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिल रहा है। एक साल के शिखर पर IV है। वायदा में दो दिनों से शॉर्ट कवरिंग दिखी है।
फोकस में मणप्पुरम (Neutral)
अनुज सिंघल ने कहा कि आज खुलते ही अपनी ट्रेडिंग पोजिशन बुक करें। भूल कर भी आज गैप अप पर ना खरीदें। अगर आप गैप-अप पर लेंगे तो आप बड़े प्लेयर्स को EXIT देंगे। जरा सोचिये खबर से पहले ही शेयर बैन में क्यों आया ?हां, खबर अच्छी है और निचले स्तरों पर खरीदारी आ सकती है, लेकिन पहले 15-30 मिनट में लेने की गलती बिल्कुल ना करें। चाहे जो भी कहें आप सुबह खरीदने के लालच से बचें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।