Big Stock:क्रूड में नरमी का असर इन शेयरों पर दिखेगा, इन बैंक शेयरों में भी दिखेगी आज तेजी

Big Stock: अनुज सिंघल ने कहा कि ब्रेंट में थोड़ी नरमी से रिलीफ रैली संभव है।क्रूड के भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आए। OMCs शेयर वैल्यू जोन में पहुंच गए हैं। OMCs शेयर बेहद अहम सपोर्ट के करीब है

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 10:21 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि कल अच्छा प्राइस एक्शन नजर आया जबकि 20 DEMA के सपोर्ट पर खरीदारी दिखी।

बाजार में दूसरे दिन भी रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा। निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 23200 के करीब पहुंचा। रिलायंस, L&T, NTPC और मारुति जैसे जोश दिग्गज भर रहे हैं। बैंक निफ्टी में भी हल्की तेजी रही। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में OMCs (GREEN)

अनुज सिंघल ने कहा कि ब्रेंट में थोड़ी नरमी से रिलीफ रैली संभव है।क्रूड के भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आए। OMCs शेयर वैल्यू जोन में पहुंच गए हैं। OMCs शेयर बेहद अहम सपोर्ट के करीब है।

फोकस में HDFC AMC (GREEN)


Q3 के नतीजे बेहद मजबूत रही और तेजी बढ़ सकती है। MFs में निवेश के आंकड़े मजबूत बने हुए हैं। दिसंबर में इक्विटी MFs में निवेश 15% बढ़कर `41,556 Cr पर रहा। ब्रोकर्स के मुकाबले AMCs के नतीजे बेहतर रहे।

MARUTI SUZUKI

अनुज सिंघल ने कहा कि कल अच्छा प्राइस एक्शन नजर आया जबकि 20 DEMA के सपोर्ट पर खरीदारी दिखी। 100 DMA तक शेयर चढ़ा। कल दोगुने से ज्यादा की डिलिवरी खरीदारी रही। 68% का डिलिवरी वॉल्यूम नजर आया। एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर OI पर है। 4 दिनों के शॉर्ट के बाद कल लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला।

CUB

अनुज सिंघल ने कहा कि शेयर रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट रहा। 200 DMA के सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी रही। कल करीब तीन गुनी डिलिवरी खरीदारी रही। वायदा में मजबूत लॉन्ग बिल्ड अप नजर आया।

Market Strategy: बाजार में आज फिर एक छोटा गैपअप होने की उम्मीद, अनुज सिंघल से जानें क्या करें ट्रेडर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।